{"_id":"5bc610e0bdec2269525f88f3","slug":"cvc-shares-the-top-100-cases-report-of-bank-frauds-with-rbi-ed-and-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवीसी ने आरबीआई, ईडी, सीबीआई को सौंपी बैंक धोखाधड़ी के टॉप 100 मामलों की रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीवीसी ने आरबीआई, ईडी, सीबीआई को सौंपी बैंक धोखाधड़ी के टॉप 100 मामलों की रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीवीसी ने बैंक धोखाधड़ी के 100 बड़े मामलों की रिपोर्ट जानकारी रिजर्व बैंक, प्रवर्तन निदेशालय तथा सीबीआई एवं अन्य एजेंसियों के साथ साझा की है। इससे पहले मुख्य सतर्कता आयुक्त टी एम भसीन ने मंगलवार को कहा कि सीवीसी ने इन मामलों का विश्लेषण पूरा कर लिया है। इसमें आभूषण और विमानन क्षेत्रों से जुड़े मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विश्लेषण में धोखाधड़ी के तौर-तरीके, उसमें शामिल राशि, कर्ज के प्रकार (समूह या व्यक्तिगत), विसंगतियां, धोखाधड़ी को आसान करने वाली खामियां तथा व्यवस्था एवं प्रक्रियाओं में कमी को दूर करने के लिए प्रणालीगत सुधार पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
रत्न एवं आभूषण, विनिर्माण तथा उद्योग, कृषि, मीडिया, विमानन, सेवा तथा परियोजना, सूचना प्रौद्योगिकी, निर्यात कारोबार, मियादी जमा, मांग कर्ज तथा गारंटी पत्र समेत 13 अलग अलग क्षेत्रों में धोखाधड़ी के मामलों का वर्गीकरण तथा विश्लेषण किया गया है।
विज्ञापन