{"_id":"62013a19d8c6bf26c230e49d","slug":"cvc-directs-central-government-and-the-public-sector-to-transfer-the-officers-who-have-completed-the-minimum-tenure","type":"story","status":"publish","title_hn":"CVC: सीवीसी ने केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र से कहा- न्यूनतम कार्यकाल पूरा कर चुके अफसरों का करें तबादला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CVC: सीवीसी ने केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र से कहा- न्यूनतम कार्यकाल पूरा कर चुके अफसरों का करें तबादला
Mon, 07 Feb 2022 08:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:56 PM IST
सार
सीवीसी ने कहा है कि किसी संगठन की सतर्कता इकाई में एक अधिकारी की शुरुआती तैनाती सिर्फ तीन साल की होनी चाहिए। अगर जरूरी हो तो सतर्कता अधिकारी का कार्यकाल समीक्षा के बाद न्यूनतम तीन महीने और अधिकतम दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
cvc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से बड़ी अपील की है। सीवीसी ने इस साल जून तक उन अधिकारियों का ट्रांसफर करने के लिए कहा है, जिन्होंने उनके सतर्कता विभागों में न्यूनतम कार्यकाल पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
सीवीसी ने कहा है कि किसी संगठन की सतर्कता इकाई में एक अधिकारी की शुरुआती तैनाती सिर्फ तीन साल की होनी चाहिए। अगर जरूरी हो तो सतर्कता अधिकारी का कार्यकाल समीक्षा के बाद न्यूनतम तीन महीने और अधिकतम दो साल तक बढ़ाया जा सकता है। यह सेवा विस्तार अधिकारी की कुशलता, ईमानदारी और उसके पास जिम्मेदारी को पूरा करने की जरूरत पर आधारित होनी चाहिए।
विज्ञापन
आयोग ने निर्देश दिया है कि अगर किसी अधिकारी की तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी जरूरत है तो उसकी पहचान करके उसे सतर्कता इकाई में बरकरार रखने की प्रक्रिया 31 मार्च 2022 तक पूरी कर ली जानी चाहिए, लेकिन 31 मार्च, 2022 को अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले जिन अधिकारियों के नामों पर सेवा विस्तार के लिए विचार नहीं किया जा रहा है, उनका 30 जून, 2022 तक ट्रांसफर कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन