फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Customs Department arrested Unitac Builders MD Santhosh Eappen in Dollar smuggling case

डॉलर तस्करी मामला: सीमा शुल्क विभाग ने यूनिटेक बिल्डर्स के एमडी को मिली जमानत

Tue, 16 Feb 2021 08:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 16 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Customs Department arrested Unitac Builders MD Santhosh Eappen in Dollar smuggling case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीमाशुल्क विभाग ने गरीबों को आवास सुविधा प्रदान करने से जुड़ी केरल सरकार की परियोजना के सिलसिले में रिश्वत के तौर पर विदेशी मुद्रा की तस्करी को बढ़ावा देने के आरोप में एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) को मंगलवार को गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

विज्ञापन


विभाग के सूत्रों ने बताया कि यूनीटेक बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक डी संतोष इयापेन को यहां सीमाशुल्क (निवारक) आयुक्त कार्यालय में जांच अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


सीमाशुल्क विभाग के अनुसार इयापेन ने तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के कुछ कर्मियों को कथित तौर पर रिश्वत में विदेशी मुद्रा दी थी ताकि त्रिशूर जिले के वडक्कानचेरी में संयुक्त अरब अमीरात स्थित रेडक्रीसेंट एड एजेंसी से वित्तीय रूप से समर्थित लाईफ मिशन की आवासीय परियोजना के लिए यूनीटेक बिल्डर्स को ठेका मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमाशुल्क विभाग ने गिरफ्तारी के बाद इयापेन को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) की अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

राजनयिक चैनलों के जरिए हो रही सोने की तस्करी की जांच के दौरान सामने आए डॉलर तस्करी मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क विभाग ने आरोप लगाया कि इयापेन ने विदेशी मुद्रा के अवैध ‘निर्यात’ को बढ़ावा दिया।


उसने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के पूर्व वित्त प्रमुख और मिस्र के नागरिक खालिद मोहम्मद अली शौरकी ने कथित रूप से 1.9 लाख डॉलर अगस्त, 2019 में तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के रास्ते मस्कट भेजा था।

यह खुलासा सोने की तस्करी मामले के मुख्य आरोपियों और वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मियों- स्वप्ना सुरेश और सरित पीएस से पूछताछ के दौरान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed