फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Current situation of Jawahar bagh after 72 hours of Violence

72 घंटे बाद भी सुलग रहा जवाहर बाग, कोयले में तब्दील हुए फलदार पेड़

Mon, 06 Jun 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 06 Jun 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Current situation of Jawahar bagh after 72 hours of Violence
72 घंटे बाद भी सुलग रहा जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मथुरा के जवाहर बाग में पुलिस कार्रवाई के 72 घंटे बाद भी जमीन पर पड़े झोपड़ियों आदि के मलबे से उठता धुआं, कोयला बन चुके वृक्षों के तने, जमीन पर पड़े अधजले फल इसकी बर्बादी की कहनी बयां कर रहे थे। दो जून को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जवाहर बाग को कब्जाधारियों से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के लगभग 72 घंटे बाद पांच जून को जवाहर बाग को मीडिया के लिए खोल दिया गया। यहां वर्षों मेहनत कर सहेजे गए पेड़-पौधे और फलदार वृक्षों के बाग उजड़ चुके हैं। बहुत से पेड़-पौधे जल चुके हैं और कई पेड़ नीचे गिरे पडे़ हैं। 
विज्ञापन


पेड़ों को काटकर उन पर मचान और झूले लगाए गए थे। जवाहर बाग की हरियाली को खत्म कर उसके पेड़ काट दिए गए, ताकि रामवृक्ष के एक इशारे पर मरने-मारने को तैयार उसकी सेना के लिए भोजन पकाने के ईंधन का इंतजाम हो सके। यहां सिंचाई के लिए बनी पक्की नालियों को उखाड़कर दीवार बना दी गई थी। सनकी रामवृक्ष के निर्देशन में सरकारी आवासों पर कब्जे के बाद उनमें अपने हिसाब से बदलाव किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed