फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CSIR Director General N Kalaiselvi gets two-year extension

Nallathamby Kalaiselvi: CSIR की पहली महिला चीफ कलैसेल्वी को मिला सेवा विस्तार, अगस्त 2022 में हुई थी नियुक्ति

Tue, 16 Jul 2024 11:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jul 2024 11:47 PM IST
सार

Nallathamby Kalaiselvi: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की पहली महिला महानिदेशक नल्लाथम्बी कलैसेल्वी को मंगलवार को सेवा में दो साल का विस्तार दिया गया। उन्होंने इसी संस्थान में प्रारंभिक स्तर के वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। 

विज्ञापन
CSIR Director General N Kalaiselvi gets two-year extension
डॉ. एन. कलैसेल्वी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की पहली महिला महानिदेशक नल्लाथम्बी कलैसेल्वी को मंगलवार को सेवा में दो साल का विस्तार दिया गया। 

विज्ञापन


एक सरकारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कलैसेल्वी के कार्यकाल को 07 अगस्त 2024 से आगे दो साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ाने की मंजूरी दी है। उन्हें अगस्त 2022 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने शेखर मांडे की सेवानिवृत्ति के बाद इस पद को संभाला था। कलैसेल्वी सीएसआईआर की सचिव का प्रभार भी संभालेंगी। 
विज्ञापन


वह लिथियम-आयन बैटरी के विषय पर अपने काम के लिए जानी जाती  हैं और वह वर्तमान में तमिलनाडु के कराईकुडी में सीएसआईआर-सीसीआरआई की महानिदेशक हैं। उन्होंने इसी संस्थान में प्रारंभिक स्तर के वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलैसेल्वी तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के एक छोटे से शहर अंबासमुद्रम की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तमिल में पूरी की, जिससे उन्हें कॉलेज में विज्ञान की अवधारणाओं को समझने में मदद मिली। उन्होंने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए राष्ट्रीय मिशन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके पास 125 से अधिक शोध पत्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed