{"_id":"63bbfde98353775af0560bf6","slug":"crpfs-women-contingent-to-participate-in-this-years-republic-day-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF: सीआरपीएफ ने 2022 में 148 आतंकियों-नक्सलियों का किया सफाया; गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी महिला टुकड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CRPF: सीआरपीएफ ने 2022 में 148 आतंकियों-नक्सलियों का किया सफाया; गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी महिला टुकड़ी
Mon, 09 Jan 2023 10:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:04 PM IST
सार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोमवार को कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी भी शामिल होगी।
विज्ञापन
crpf
- फोटो : @crpfindia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला पथ संचलन और बैंड टुकड़ी राष्ट्रीय राजधानी में आगामी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह टुकड़ी फिलहाल कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए अभ्यास कर रही है। उसे गणतंत्र दिवस 2023 के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए ध्येय वाक्य ‘नारी शक्ति’ के तहत शामिल किया गया है।
सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ‘महिला सशक्तीकरण’ के विषय पर एक झांकी भी तैयार कर रहा है। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की सभी शाखाएं को जगह मिलेगी। सीआरपीएफ में करीब 3.25 लाख कर्मी हैं।
सीआरपीएफ के अलावा अन्य सीएपीएफ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हैं और उन सभी में महिला कर्मी हैं।
विज्ञापन
देश की अंदरुनी सुरक्षा से जुड़ा मुख्य बल सीआरपीएफ को मोटे तौर पर वामचरमपंथ के खतरे का मुकाबला करने, जम्मू कश्मीर में आतंकवादी विरोधी अभियानों और पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों में तैनात किया जाता है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार सीआरपीएफ ने 2022 में 128 मुठभेड़ों में 148 आतंकवादियों एवं माओवादियों का सफाया किया।
अधिकारियों ने बताया कि उनमें जम्मू कश्मीर में मारे गये 135 आतंकवादी तथा वाम चरमपंथ प्रभावित राज्यों में सफाया किए गए 12 नक्सली तथा असम में मारा गया एक उग्रवादी शामिल है। सीआरपीएफ ने पिछले साल 1883 चरमपंथियों (आतंकवादियों, माओवादियों और उग्रवादियों) को पकड़ा ।
अधिकारियों ने बताया कि 2022 में सीआरपीएफ को 146 वीरता पदक (7 शौर्य चक्र और 139 पीएमजी) प्रदान किए गए। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में 2022 में रिकॉर्ड 48 फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) स्थापित किए गए हैं। इनमें से अधिकतम 20 झारखंड में स्थापित किए गए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 13 स्थापित किए गए हैं। यह 2021 से स्थापित एफओबी की कुल संख्या को 78 तक लाता है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की उपस्थिति बढ़ाने और बलों द्वारा समन्वित कार्रवाई के लिए तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में दो स्थानों पर संयुक्त कार्य बल शिविर स्थापित किए गए हैं।
कांग्रेस के आरोपों पर कही यह बात
बल ने कहा, सीआरपीएफ को अभी 24 दिसंबर की घटना के विवरण की प्रक्रिया करनी है, जब कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण के दौरान सुरक्षा उल्लंघनों के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा था।