फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF woman SI Anjali saved life of a person who had cardiac arrest in Delhi Metro

CRPF: जब दिल्ली मेट्रो में देवदूत बनी सीआरपीएफ की महिला एसआई 'अंजली', कार्डियक अरेस्ट वाले व्यक्ति की बचाई जान

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
CRPF woman SI Anjali saved life of a person who had cardiac arrest in Delhi Metro
एसआई अंजली। - फोटो : amar ujala

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' की महिला एसआई 'जीडी' अंजली, कार्डियक अरेस्ट वाले व्यक्ति के लिए किसी देवदूत से कम नहीं थीं। दिल्ली मेट्रो में जिस समय उस व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट आया, तब वहां कोई डॉक्टर तो था नहीं। एसआई अंजली, ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रही थी। उसने देखा कि उस व्यक्ति की हालत बिगड़ रही है। वह बेहोश हो चुका है। चूंकि अंजली को यह मालूम था कि ऐसी स्थिति में बेहोश व्यक्ति को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) कैसे दिया जाता है। उसने बिना कोई देरी किए उस व्यक्ति को सीपीआर दिया। नतीजा, थोड़ी देर में वह व्यक्ति होश में आ गया। उसके बाद अगले स्टेशन पर उस व्यक्ति को मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा दी गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीआरपीएफ के मुताबिक, एसआई अंजली की ड्यूटी जंतर मंतर पर लगी हुई थी। ड्यूटी के बाद उसने अपने घर जाने के लिए ब्लू लाइन मेट्रो ली। कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के निकट उसने देखा कि एक व्यक्ति अचानक गिर पड़ा है। उस व्यक्ति के साथ कोई परिचित भी नहीं था। यह देखकर अंजली तुरंत हरकत में आई। उसे मालूम था कि ऐसी स्थिति में सीपीआर, किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। सीपीआर एक जीवनरक्षक तकनीक है, जो हृदय की धड़कन रुक जाने पर रक्त प्रवाह को बनाए रखने में कारगर साबित होती है। अंजली, ने उस व्यक्ति को सीपीआर देना प्रारंभ कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वह क्षण था जो उस व्यक्ति की जान बचाने के लिए बहुत कीमती था। अगर इसमें कोई देरी हो जाती तो उस व्यक्ति की जान बचाना मुश्किल हो जाता। महिला एसआई अंजली ने दो तीन मिनट तक उस व्यक्ति को सीपीआर दिया। कुछ ही देर में उस व्यक्ति को होश आ गया। मेट्रो स्टाफ को सूचित कर दिया गया। अगले स्टेशन पर उस व्यक्ति को उतारा गया। वहां पर उसे मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed