{"_id":"5e8edd758ebc3e78ad175279","slug":"crpf-valour-day-pm-modi-amit-shah-salute-force-says-sacrifices-of-brave-martyrs-will-never-be-forgotten","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ शौर्य दिवस: पीएम मोदी बोले- शहीदों की कुर्बानी को नहीं भुलाया जा सकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीआरपीएफ शौर्य दिवस: पीएम मोदी बोले- शहीदों की कुर्बानी को नहीं भुलाया जा सकता
Thu, 09 Apr 2020 02:06 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ आज शौर्य दिवस मना रहा है (फाइल फोटो)
- फोटो : CRPF Facebook
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) गुरुवार को अपना शौर्य दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहादुर अधिकारियों को सलाम किया। उन्होंने देश की रक्षा के लिए 1965 में बलिदान देने वाले गुजरात के सरदार पटेल पोस्ट में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों की साहस को याद किया। गृह मंत्री शाह ने भी शूरवीरों की वीरता को नमन किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'सीआरपीएफ इंडिया के साहस को व्यापक रूप से जाना जाता है। सीआरपीएफ के शौर्य दिवस पर मैं इस बहादुर बल को सलाम और 1965 में गुजरात के सरदार पटेल पोस्ट में तैनात हमारे सीआरपीएफ कर्मियों की बहादुरी को याद करता हूं। वीर शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।'
विज्ञापन
The courage of @crpfindia is widely known. On CRPF Valour Day today, I salute this brave force and remember the bravery of our CRPF personnel in Gujarat’s Sardar Patel Post in 1965. The sacrifices of the brave martyrs will never be forgotten.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2020
गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीआरपीएफ के शूरवीरों को नमन किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '09 अप्रैल 1965 को गुजरात के रण (कच्छ) में स्थित ‘सरदार पोस्ट’ पर
सीआरपीएफ की एक छोटी सी टुकड़ी ने अपने से कई गुना अधिक संख्या वाली हमलावर दुश्मन फौज को हरा कर इतिहास रचा था। अदम्य साहस, वीरता और बलिदान के प्रतीक सीआरपीएफ ‘शौर्य दिवस’ की सभी को बधाई व हमारे वीर शहीदों को नमन्।'
सीआरपीएफ की वेबसाइट के अनुसार, 9 अप्रैल 1965 को सीआरपीएफ की दूसरी बटालियन के एक छोटे दल ने गुजरात में कच्छ के रण के पास सरदार चौकी पर पाकिस्तान की एक ब्रिगेड (3000 जवान से अधिक) के हमले को नाकाम कर दिया था इसमें सीआरपीएफ बलों द्वारा 34 पाकिस्तानी सैनिक मारे गिराए गए थे और 4 सैनिकों को पकड़ लिया गया था।