{"_id":"61c7fe3e22d5c6340a7c1cad","slug":"crpf-head-constable-fires-and-kills-si-and-shoots-self-at-camp-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगानाः सीआरपीएफ में तैनात कांस्टेबल ने चलाई एसआई पर गोली, फिर खुद को उड़ाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगानाः सीआरपीएफ में तैनात कांस्टेबल ने चलाई एसआई पर गोली, फिर खुद को उड़ाया
Sun, 26 Dec 2021 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:05 AM IST
सार
अभी तक घटना की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि दोनों के बीच पहले से कोई विवाद तो नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद के मुलुगु जिले के वेंकटपुरम गांव में रविवार को सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल ने एसआई को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालात में आरोपी हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना यहां के सीआरपीएफ कैंप में घटी है। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। जवानों ने इसकी जानकारी तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। हेड कांस्टेबल द्वारा गोली चलाने से एसआई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक घटना की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि दोनों के बीच पहले से कोई विवाद तो नहीं चल रहा था।
विज्ञापन