फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF DG Thousen will retire on November 30, additional charge of CRPF DG handed over to ITBP DG

CRPF: सीआरपीएफ डीजी थाउसेन 30 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त, आईटीबीपी महानिदेशक को सौंपा बल का अतिरिक्त कार्यभार

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:55 PM IST
सार

डॉ. एसएल थाउसेन, एसपीजी में भी रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि वे अपनी अगली पारी पॉलिटिक्स में शुरू कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके करीबियों का कहना है कि वे असम से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं...

विज्ञापन
CRPF DG Thousen will retire on November 30, additional charge of CRPF DG handed over to ITBP DG
CRPF DG IPS Sujoy Thaosen - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' के डीजी डॉ. एसएल थाउसेन 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें इस पद पर सेवा विस्तार 'एक्सटेंशन' मिल सकता है, लेकिन बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी रिटायरमेंट पर मुहर लगा दी है। आईटीबीपी के डीजी अनीश दयाल सिंह को सीआरपीएफ महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

गत वर्ष अक्तूबर में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. एसएल थाउसेन को सीआरपीएफ महानिदेशक बनाया गया था। उन्होंने लंबे समय तक बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला है। थाउसेन अपने कार्यकाल के दौरान सीआरपीएफ और बीएसएफ में काफी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने दोनों ही बलों में विभिन्न यूनिटों का दौरा किया है। बतौर सीआरपीएफ डीजी, उन्होंने औसतन हर सप्ताह किसी न किसी ग्रुप सेंटर, यूनिट या ट्रेनिंग सेंटर का मुआयना किया है।

विज्ञापन

डॉ. एसएल थाउसेन, एसपीजी में भी रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि वे अपनी अगली पारी पॉलिटिक्स में शुरू कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके करीबियों का कहना है कि वे असम से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed