फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   crpf cut oil consumption ITBP foreign tours after pm modi appeal

CRPF-ITBP: सीआरपीएफ द्वारा वाहनों की तेल खपत में 10 फीसदी की कटौती, आईटीबीपी ने विदेश भ्रमण पर लगाई रोक

Sat, 16 May 2026 02:45 PM IST
Jitendra Bhardwaj Jitendra Bhardwaj
Updated Sat, 16 May 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
crpf cut oil consumption ITBP foreign tours after pm modi appeal
सीआरपीएफ - फोटो : ANI
पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ईंधन की बचत करने की अपील की थी। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले अपने काफिले में पचास फीसदी से ज्यादा वाहन कम कर दिए। दूसरे केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों एवं मंत्रियों ने भी पीएम का अनुसरण करना प्रारंभ कर दिया। विदेश यात्राओं पर भी रोक लग गई। अब इस मुहिम में 'केंद्रीय अर्धसैनिक बल' क्यों पीछे रहें, वहां पर भी कई तरह के प्रतिबंध देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ ने तेल खपत घटाई
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' द्वारा अपने वाहनों की तेल खपत में 10 फीसदी की कटौती करने की बात कही गई है। इसके बाद आईटीबीपी ने एक आदेश जारी कर फोर्स में सभी तरह के विदेश भ्रमण पर रोक लगा दी है। आईटीबीपी महानिदेशालय में महानिरीक्षक (प्रशासन) द्वारा शुक्रवार को बल की समस्त यूनिटों को निर्देश दिया गया है कि अगले आदेश तक किसी भी पदाधिकारी को पर्यटन के लिए विदेश भ्रमण की अनुमति न दी जाए। विदेशी दौरे के लिए अवकाश को मंजूरी न दें। यह निर्देश आईटीबीपी के महानिदेशालय, महानिरीक्षक, सीमान्त/जोनल मुख्यालय और अकादमी सभी के लिए लागू होगा। आईटीबीपी के महानिरीक्षक/निदेशक (चिकित्सा), आंतरिक वित्तीय सलाहकार और बल की सभी शाखाएं, उक्त निर्देश का पालन करेंगी। ट्रेनिंग सेंटर भी इस निर्देश के दायरे में आएंगे। 
विज्ञापन


क्या है आदेश में?
सीआरपीएफ महानिदेशालय ने गुरुवार को जारी एक आदेश में सभी यूनिटों पर वाहनों की तेल खपत में दस फीसदी की कटौती करने की बात कही है। 'सीआरपीएफ' में प्रशासनिक ड्यूटी और स्थिर लोकेशन यानी 'स्टैटिक लोकेशन' पर वाहनों की संख्या में कटौती करने का आदेश जारी किया गया है। सीआरपीएफ के सभी कार्यालयों, इंस्टीट्यूट, ट्रेनिंग सेंटर और दूसरी लोकेशन पर जितने भी वाहन हैं, उनकी तेल खपत को दस फीसदी तक कम कर दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ में यह टारगेट मासिक तेल खपत के हिसाब से तय होगा। यानी फोर्स में हर माह औसतन जितने तेल की खपत होती है, उसमें दस प्रतिशत की कटौती की जाए। सीआरपीएफ के महानिदेशालय की तरफ से यह भी कहा गया है कि जो वाहन ऑपरेशनल ड्यूटी में लगे हैं, वहां पर 'विवेकपूर्ण ढंग' से 'सेफ्टी/सिक्योरिटी' से समझौता किए बिना, गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed