फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   crops Damaged due to unseasonal rains, Tomar said-Rabi MSP will be announced soon

Crops Damaged: बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री तोमर बोले- रबी समर्थन मूल्य का एलान जल्द

Sat, 15 Oct 2022 01:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 15 Oct 2022 01:08 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान मानसून पर निर्भर हैं और मानसून अप्रत्याशित है। सभी उपायों के बावजूद, किसान प्रकृति की दया पर निर्भर हैं। राज्य सरकारों के पास राज्य आपदा राहत कोष है, जिससे वे किसानों को मुआवजा दे सकते हैं।

विज्ञापन
crops Damaged due to unseasonal rains, Tomar said-Rabi MSP will be announced soon
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि देश में बेमौसम बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकार को राज्यों से नुकसानी की आकलन रिपोर्ट का इंतजार है। तोमर ने यह भी कहा कि रबी सीजन की फसलों के समर्थन मूल्य का एलान जल्द किया जाएगा। 

विज्ञापन


कृषि मंत्री तोमर ने दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों को निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। नुकसान के सर्वे का काम चल रहा है। कितना नुकसान हुआ है, इसे लेकर हमें राज्यों से रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान मानसून पर निर्भर हैं और मानसून अप्रत्याशित है। सभी उपायों के बावजूद, किसान प्रकृति की दया पर निर्भर हैं। राज्य सरकारों के पास राज्य आपदा राहत कोष है, जिससे वे किसानों को मुआवजा दे सकते हैं। क्षति की आकलन रिपोर्ट आने के बाद राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से भी और राशि जारी की जा सकती है। तोमर ने कहा कि रबी फसलों के न्यूनमत समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रबी की बोआई शुरू, अब तक 7.34 लाख हेक्टेयर में हुई
कृषि मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर रबी फसलों खासकर तिलहन व दलहन की बोआई शुरू हो चुकी है। अब तक करीब 7.34 लाख हेक्टेयर में बोआई हो चुकी है। रबी या शीतकालीन फसलों में गेहूं मुख्य उपज है, लेकिन इसकी बोआई के आंकड़े अभी राज्यों से प्राप्त नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed