फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crocodiles on roads in Vadodara Gujarat after heavy rain, Video of attack on dogs viral

गुजरात: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसे मगरमच्छ, कुत्तों पर हमले का वीडियो वायरल

Fri, 02 Aug 2019 12:56 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 02 Aug 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Crocodiles on roads in Vadodara Gujarat after heavy rain, Video of attack on dogs viral
वडोदरा में भारी बारिश के बाद सड़कों पर आए मगरमच्छ - फोटो : Social Media

गुजरात के वडोदरा में मगरमच्छों द्वारा कुत्तों पर हमला किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, बुधवार को भारी बारिश के कारण वडोदरा में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सिर्फ चार घंटे में करीब 18 इंच बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


वडोदरा के फतेहगंज, कारेली बाग, मांडवी, पाणी गेट, दांडिया बाजार समेत कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। विश्वामित्री नदी उफान पर है। निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को बचाव दल द्वारा सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया जा रहा है। लेकिन मुश्किलें यहीं नहीं थम रहीं। लोग बारिश की परेशानी से निपटे नहीं थे और मगरमच्छों ने भी हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


शहर के पास बहने वाली विश्वामित्री नदी में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। भारी बारिश के बाद इस नदी के उफनने से इसमें से कुछ मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में आ गए हैं। लालबाग के पास स्थित स्तंभ सोसाइटी में चार मगरमच्छ देखे गए। दावा किया गया है कि कुत्तों पर हमला करते मगरमच्छों का वीडियो वडोदरा का है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैसे पकड़े गए मगरमच्छ

हालांकि मगरमच्छों के रिहायशी इलाकों में घुस आने की सूचना तुरंत वन विभाग और वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट की टीम को दी गई। टीम को मगरमच्छों को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे की कोशिश के बाद मगरमच्छ पकड़ में आए। 

बता दें कि मौसम विभाग ने गुजरात में दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सेना की दो, एनडीआरएफ की पांच, एसडीआरएफ की चार टीमों सहित राज्य रिजर्व पुलिस की दो कंपनियों को भी राहत कार्य में लगाया है। सूरत और वडोदरा के अग्निशमन विभाग के कर्मियों को भी राहत व बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। वायु सेना भी इस काम में सहयोग कर रही है।

इन नंबरों पर मांग सकते हैं मदद

इसके अलावा गुजरात सरकार ने आपातकालीन हालातों से निपटने के लिए 24 घंटे इमरजेंसी कंट्रोल रूम शुरू किया है। लोग इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर कंट्रोल रूम से मदद मांग सकते हैं - 1800 233 0233, 0265-243101, 0265-242101

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.org.AmarUjala.news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed