{"_id":"686ea8ee3dc1765b460763ee","slug":"criminal-breach-of-trust-case-mumbai-cops-nab-accused-in-gujarat-after-three-state-chasex-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई पुलिस ने तीन राज्यों में पीछा करने के बाद आरोपी को दबोचा, एक करोड़ रुपये की चोरी का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने तीन राज्यों में पीछा करने के बाद आरोपी को दबोचा, एक करोड़ रुपये की चोरी का मामला
Wed, 09 Jul 2025 11:08 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:08 PM IST
सार
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने अपने नियोक्ता के एक करोड़ रुपये चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका तीन राज्यों में पीछा किया और आखिरकार गुजरात में उसे दबोच लिया। आरोपी पर आपराधिक विश्वासघात और हत्या जैसे कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति अपने नियोक्ता की करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में वांछित था। आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उसका तीन राज्यों में पीछा किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान नागजी पटेल के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में रह रहा था। 2022 में पटले ने कथित तौर पर अपने नियोक्ता के एक करोड़ रुपये नकद चुरा लिए थे। इस मामले में डीबी मार्ग थान में आपराधिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद पटेल फरार हो गया था और लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा, ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सके।
ये भी पढ़ें: स्कूल में मासिक धर्म की जांच के लिए उतरवाए गए लड़कियों के कपड़े; प्रिंसिपल सहित आठ पर मामला दर्ज
विज्ञापन
पटेल पर 2023 में राजस्थान के सांचोर में एक हत्या का मामला भी दर्ज हुआ, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। 2024 में उसे इसी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह जेल भेजा गया। करीब आठ महीने पहले उसे जमानत मिली। जिसके बाद वह फिर अलग-अलग राज्यों में घूमता रहा।
हाल ही में मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि पटेल दिल्ली में रह रहा है। इस सुराग के आधार पर एक पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही पटेल वहां से भागकर राजस्थान चला गया। राजस्थान में पीछा करते हुए पुलिस को पता चला कि पटेल अब गुजरात भाग गया है। आखिरकार, मंगलवार को पुलिस ने उसे वडोदरा से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह फिर से राजस्थान भागने की तैयारी में था।
ये भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख ने की दिवंगत मोरोपंत पिंगले की सराहना, कहा- विनम्रता और दूरदर्शिता के थे प्रतीक
आरोपी को मुंबई लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान पटेल ने दावा किया कि उसने एक करोड़ नहीं, केवल 25 लाख रुपये ही लिए थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन