फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Create Lokpal Motto and Logo To Get The Cash Prize Of Rs 25000

लोकपाल का लोगो और मोटो बनाएं, प्रतियोगिता जीतने वाले को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार

Wed, 29 May 2019 01:36 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 29 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Create Lokpal Motto and Logo To Get The Cash Prize Of Rs 25000
लोकपाल जस्टिस पिनाकी घोष (फाइल फोटो)

नवगठित लोकपाल ने अपना लोगो (प्रतीक चिह्न) और मोटो (ध्येय वाक्य) चुनने की प्रतियोगिता शुरू की। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लोगों से प्रविष्टियां मांगी गई हैं और जीतने वाले को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए लोग 13 जून तक अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। प्रतियोगिता की शर्तों के अनुसार, लोगो और मोटो आकर्षक और चार-पांच शब्दों से ज्यादा नहीं होना चाहिए। मोटो की भाषा हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी हो सकती है। 
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, तय समयसीमा के दौरान मिलने वाली सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन लोकपाल द्वारा गठित चयन समिति करेगी। समिति का फैसला अंतिम और सभी के लिए बाध्यकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि लोकपाल के मोटो के लिए अब तक 1239 और लोगो के लिए 365 प्रविष्टियां मिल चुकी हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 मार्च को लोकपाल के अध्यक्ष के तौर पर जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को शपथ दिलाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed