फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crashing plane in Ghatkopar was on illegal test flight says report

घाटकोपर में दुर्घटनाग्रस्त विमान अवैध परीक्षण उड़ान पर था: रिपोर्ट

Sun, 30 Dec 2018 09:38 PM IST
vivek shukla नयी दिल्ली, (भाषा)
नयी दिल्ली, (भाषा) Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 Dec 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Crashing plane in Ghatkopar was on illegal test flight says report
plane crash

घाटकोपर में दुर्घटनग्रस्त विमान "अवैध रूप से परीक्षण उड़ान’’ पर था। इस साल की शुरुआत में हुई इस विमान दुर्घटना में पांच लोग मारे गये थे। इस परीक्षण के लिये नागर विमानन नियामक डीजीसीए की अनुमति नहीं ली गई थी। एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। 

विज्ञापन


साथ ही कहा गया है कि विमान को कबाड़ के रूप में खरीदा गया था और ट्रकों में टुकड़ों में लादकर इसे मुंबई लाया गया था। एक संसदीय समिति ने कहा कि विमान का पिछले साल जनवरी में गलत और अपारदर्शी तरीके से सात करोड़ का बीमा किया गया था। समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को संसद के पटल पर रखी गई। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि किंग एयर का सी-90 विमान 28 जून को मुंबई के घाटकोपर इलाके में परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में दो पायलट और दो इंजीनियर सवार थे। हादसे में पायलट और इंजीनियरों समेत एक राहगीर की मौत हुई हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) इस हादसे की जांच कर रहा है और वह अपनी रिपोर्ट अगले साल की शुरुआत में दे सकता है। जांच समिति की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि हादसे की जांच में सामने आये तथ्य "हैरान" करने वाले हैं। उड़ान का परीक्षण अवैध रूप से और खराब मौसम में किया गया। 

यह विमान यूवाई एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का है। उसने मरम्मत तथा विमान को उड़ाने लायक बनाने के लिये इंडेमर एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया था। यह विमान सिल्वर जुबली ट्रैवलर प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा गया था जिसने इसे उत्तर प्रदेश सरकार से 2014 में "कबाड़" के तौर पर खरीदा था। 


समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि खरीदने के बाद इसके हिस्सों को ट्रकों में टुकड़ों-टुकड़ों में मुंबई लाया गया था। समिति ने मामले में कई गंभीर चिंताएं जताई है, जिसमें नागर विमानन नियामक डीजीसीए की मंजूरी के बिना ही विमान की परीक्षण उड़ान को आपराधिक लापरवाही माना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed