फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cracking UPSC exam was always her dream since childhood, says Tanya Soni’s father

कोचिंग सेंटर हादसा: ‘बचपन से आईएएस अफसर बनना चाहती थी तान्या’, हादसे में बेटी की मौत पर पिता ने बयां किया दर्द

Sun, 28 Jul 2024 11:05 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 28 Jul 2024 11:05 PM IST
सार

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सिविल सर्विस की तैयारी कराने वाले राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट की लाइब्रेरी में पानी भरने से दो छात्राओं व एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में मारी गई छात्रा तान्या के पिता ने अपना दर्द बयां किया है।

विज्ञापन
Cracking UPSC exam was always her dream since childhood, says Tanya Soni’s father
राजेंद्र नगर हादसे में छात्रा तान्या सोनी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। तीन छात्रों की मौत की दुखद घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। मृतकों में एक छात्रा की पहचान तेलंगाना की तान्या सोनी के रूप में हुई है। तान्या सोनी ने बचपन से आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखा था। 

विज्ञापन


तान्या ने दिल्ली से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया था
तान्या के पिता विजय कुमार का कहना है कि उनकी बेटी तान्या ने दिल्ली के एक कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया था। इसके बाद तान्या बीते एक महीने से स्टडी सेंटर में पढ़ाई कर रहीं थीं। विजय कुमार ने कहा, ‘दिल्ली से स्नातक करने के बाद तान्या वहां यूपीएससी की तैयारी कर रहीं थीं। तान्या ने बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा था।’ विजय कुमार ने तान्या के शव को उनके पैतृक स्थान बिहार ले जाने से पहले ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


बिहार में होगा तान्या का अंतिम संस्कार 
विजय कुमार ने कहा कि जिस समय उनका परिवार ट्रेन से लखनऊ की यात्रा कर रहा था, उस दौरान ही तान्या के बारे में दुखद सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि तान्या की मृत्यु की खबर मिलने के बाद वे नागपुर में उतरे और वहां से दिल्ली के लिए जाने वाले एक विमान में बैठ गए। उन्होंने आगे कहा कि तान्या के शव को उन्हें सौंपा गया है। अब वे बिहार जा रहे हैं, जहां तान्या का अंतिम संस्कार किया जाएगा। तान्या के पिता विजय कुमार तेलंगाना में राज्य सरकार द्वारा संचालित सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) में बीते 25 वर्षों से काम कर रहे हैं। विजय कुमार वर्तमान में एससीसीएल कंपनी में उप महाप्रबंधक के रूप में काम कर रहे हैं। उनका परिवार तेलंगाना के मंचेरियल बस गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सिविल सर्विस की तैयारी कराने वाले राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट की लाइब्रेरी में पानी भरने से दो छात्राओं व एक छात्र की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश के चलते मुख्य रोड पर पानी भर गया और तल नीचे होने से ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सेंटर के बेसमेंट में भी पानी भरने लगा। इस दौरान पढ़ाई कर रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राएं जान बचाने के लिए सीढ़ी के रास्ते भागने लगे। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने तान्या के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed