फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPM leader son booked on charges of sexual exploitation and cheating following complaint by woman

केरल: सीपीएम नेता के बेटे पर लगा दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज

Tue, 18 Jun 2019 01:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 18 Jun 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
CPM leader son booked on charges of sexual exploitation and cheating following complaint by woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

केरल के एक सीपीएम नेता के बेटे पर पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस का कहना है कि मुंबई में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। 33 साल की महिला ने अपनी शिकायत में कथित तौर पर कहा है कि 37 साल के बिनॉय विनोदिनी बालाकृष्णन ने शादी के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न किया है।

विज्ञापन


बालाकृष्णन सीपीएम केरल इकाई के सचिव कोडियारी बालाकृष्णन के बेटे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस रिश्ते से उनका एक बच्चा भी है। वरिष्ठ इंस्पेक्टर शैलेष पासलवाड ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 376 (दुष्कर्म) के तहत ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायतकर्ता के हवाले से दूसरे पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला कुछ सालों पहले आरोपी के संपर्क में आई थी। उस समय वह दुबई में बार डांसर के तौर पर काम करती थी। आरोपी अक्सर डांस बार आया करता था जिसके बाद वह और महिला के बीच संबंध स्थापित हो गए। आरोपी ने बाद में उससे शादी का वादा करते हुए नौकरी छोड़ने के लिए कहा।


महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2010 में आरोपी ने अंधेरी में एक फ्लैट किराए पर लिया। जहां वह नियमित तौर पर महिला से मिलने के लिए आया करता था। इस रिश्ते से उनका एक बच्चा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का दावा है कि उसे पिछले साल पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। जिसके बाद उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed