केरल चुनाव : सीपीआई (एम) ने जारी की 83 उम्मीदवारों की सूची, 33 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने अपने 83 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 9 पार्टी समर्थित निर्दलीय भी शामिल हैं। वहीं पार्टी ने टू टर्म नॉर्म के तहत उन नेताओं के टिकट काट दिए हैं जो लगातार दो बार से विधायक का चुनाव जीत रहे थे। इसमें 33 मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं। इसमें सरकार के पांच मंत्री और स्पीकर का भी नाम शामिल है। बता दें कि लेफ्ट पार्टी पहली बार टू टर्म नॉर्म लेकर आई है। वह देश की पहली ऐसी पार्टी है जिसने चुनाव से ठीक पहले इतना बड़ा कदम उठाया है।
टिकट नहीं मिलने वाले मंत्रियों में वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक, पीडब्ल्यूडी मंत्री जी सुधाकरन, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर जी रवींद्रनाथ, संस्कृति मंत्री एके बालन और उद्योग मंत्री ईपी जयराजन का नाम शामिल हैं। बात करें टिकट पाने वाले नेताओं की तो इनमें एमबी राजेश, पी राजीव, वीएन वासवान और केएन बालगोपाल जैसे वे वरिष्ठ नेता शामिल हैं जिन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे। पार्टी की तरफ से 12 महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है जिसमें सिटिंग विधायक वीणा जॉर्ज और अधिवक्ता यू प्रतिभा को फिर से मौका दिया गया है।
टू टर्म नॉर्म से कई नेता नाराज
सीपीआईएम की राज्य ईकाई की तरफ से लाए गए इस नियम से पार्टी के ही कार्यकर्ता नाराज हैं। राज्य के कई हिस्सों में पार्टी कैडर के लोगों ने इसपर नाराजगी जताते हुए इसका विरोध भी किया है। कुछ कमेटी के नेता भी इससे सहमत नहीं हैं, लेकिन इस मामले पर सीपीआईएम नेता और मुख्यमंत्री पी विजयन का कहना है कि अगले चुनाव के दौरान मैं भी टू टर्म नॉर्म के अंदर आऊंगा, इसलिए यह नियम हर किसी के लिए है।