{"_id":"62130b6bf7d9ff2f8b23ace1","slug":"cpi-m-worker-murdered-in-new-mahe-thalassery-in-kerala-allegation-on-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: काम से घर लौट रहे माकपा कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने लगाया आरएसएस पर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: काम से घर लौट रहे माकपा कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने लगाया आरएसएस पर आरोप
Mon, 21 Feb 2022 09:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Feb 2022 09:17 AM IST
सार
माकपा का आरोप है कि हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
क्राइम सीन
- फोटो : pixabay
विस्तार
केरल में सोमवार को माकपा पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान हरिदास के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक, हरिदास मछुवारा भी था। सोमवार रात करीब एक बजे वह काम से घर लौट रहा था, इसी दौरान घात लगाकर बैठे लोगों ने उस पर हमला कर दिया और हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस हत्या के बाद माकपा ने आरएसएस पर आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि हत्या के पीछे आरएसएस के लोग शामिल हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो बाइक से आए थे हमलावर
हरिदास के छोटे भाई सूरन ने बताया कि काम से दोनों भाई साथ ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो लोग बाइक से आए और हमला कर दिया। हमले से भाई को बचाने के लिए सूरन भी आगे आया और घटना का विरोध किया। इसके बाद हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आरएसएस और माकपा के बीच है तनातनी
कथित दौर पर, इन दिनों एक मंदिर में उत्सव को लेकर आरएसएस और माकपा के बीच तनातनी है। कहा जा रहा है कि, यह हत्या भी इसी का नतीजा है। इस बीच माकपा पार्टी नेता एमवी जयरंजन ने आरोप लगाया है कि, साजिशन यह हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे आरएसएस के लोग हैं। माकपा और आरएसएस के बीच चल रहे विवाद के कारण यह हत्या हुई है।