फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPI(M)-led Left Front announces candidates for 16 seats

West Bengal: कांग्रेस की उम्मीदों को लगा झटका, माकपा ने 16 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Thu, 14 Mar 2024 07:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 14 Mar 2024 07:25 PM IST
सार

एक तरफ पश्चिम बंगाल में कांग्रेस माकपा और लेफ्ट के साथ गठबंधन के सपने देख रही थी, दूसरी तरफ इन्होंने 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।  

विज्ञापन
CPI(M)-led Left Front announces candidates for 16 seats
सीपीआईएम नेता सीताराम येचूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में माकपा-लेफ्ट ने 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस की उम्मीदों को झटका दे दिया है। सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत के बीच, वाम मोर्चा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 16 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि 16 में से 14 उम्मीदवार नए और युवा हैं। 

विज्ञापन


कब तक करेंगे कांग्रेस का इंतजार?
कोलकाता दक्षिण से माकपा के सायरा शाह हलीम, दम दम से सुजन चक्रवर्ती, जादवपुर से सृजन भट्टाचार्य, सेरामपुर से दिप्सिता धर, तमलुक से सायन बनर्जी को मैदान में उतारा। बोस ने कहा, "हमने केवल 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। राज्य कांग्रेस के नेता इस समय अपने आलाकमान से बात करने के लिए नई दिल्ली में हैं। इसलिए, उन्हें वापस आने दें और फिर हम चर्चा करेंगे। देखते हैं क्या होता है।" जब उनसे सवाल किया गया कि वो कब तक कांग्रेस का इंतजार करेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा शनिवार को अपने घटक दलों - माकपा, सीपीआई, फॉरवर्ड ब्लॉक और आरएसपी - के साथ फिर से चर्चा करेगा। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस पार्टी समय का उपयोग करना चाहती हैं तो हम भी इसके लिए तैयार हैं।" पिछले लोकसभा चुनाव में वाम मोर्चा एक भी सीट नहीं जीत सका था। 2021 के विधानसभा चुनावों में भी उसे कोई फायदा नहीं हुआ। उधर टीएमसी ने सभी 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि बीजेपी ने 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed