{"_id":"6b0335e617dfd6409f0b93b9","slug":"cpi-m-general-secretary-ma-baby-india-bloc-state-level-alliances-west-bengal-tmc-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में तृणमूल से गठबंधन पर माकपा का रुख साफ: कहा- इंडिया गुट राष्ट्रीय स्तर पर, राज्य में सियासी हालात अलग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में तृणमूल से गठबंधन पर माकपा का रुख साफ: कहा- इंडिया गुट राष्ट्रीय स्तर पर, राज्य में सियासी हालात अलग
Mon, 23 Nov 2026 12:05 AM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:05 AM IST
सार
माकपा महासचिव एमए बेबी ने कहा कि इंडिया गठबंधन का गठन राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला करने के लिए किया गया था, लेकिन राज्यों में राजनीतिक फैसले वहां की परिस्थितियों के अनुसार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
एमए बेबी बोले- राज्य की परिस्थितियों के हिसाब से होंगे फैसले
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एमए बेबी ने रविवार को कहा कि इंडिया गुट का गठन राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच तालमेल बनाने के उद्देश्य से किया गया था। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक फैसले वहां की परिस्थितियों के आधार पर लिए जाएंगे।
कोलकाता में सीताराम येचुरी फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में बेबी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ संभावित चुनावी समझौते को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया।
एमए बेबी ने साफ किया रुख
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की ओर से भाजपा विरोधी सभी दलों को एकजुट होने की अपील पर सवाल पूछे जाने पर बेबी ने कहा, ''राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का गठन भाजपा का मुकाबला करने के लिए हुआ था। माकपा भी इस गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन हर राज्य की राजनीतिक स्थिति अलग है। इसलिए वहां के फैसले भी उसी के अनुसार लिए जाते हैं।''
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार वैन, आठ की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख, दो लाख रूपये मुआवजे का एलान
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर माकपा कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन में है, जबकि केरल में पार्टी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी पार्टी की राज्य समिति ने स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अपना फैसला लिया है।
तृणमूल से समझौते की संभावना से इनकार
माकपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वामपंथी दल राज्य में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस, दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के साथ किसी भी चुनावी समझौते की संभावना से इनकार किया है।