फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cow smugglers opened fire on Police, hiding behind jeep they saved their life

गोवंश पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, एफआईआर

Wed, 06 Jul 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
Cow smugglers opened fire on Police, hiding behind jeep they saved their life
गाय - फोटो : pti

काटने के लिए ले जा रहे गोवंशीय पशुओं को बरामद करने पहुंची पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिस वाले जीप के पीछे जा छिपे। इसी बीच पशु तस्कर फरार हो गए। पशु तस्करों के भागने पर पुलिस ने मौके से 41 पशु बरामद किये, जिसमें गोवंशीय पशु भी थे। नामजद सहित बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस पुलिस को मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को काटने के लिए ताशका व कांशीराम कालोनी होते हुए घेर मर्दान खां पैदल ले जा रहे हैं। सूचना पर दरोगा बिक्रम सिंह सिपाहियों के साथ बरेली गेट के पास पहुंच गए। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करके पशुओं को ले जा रहे लोगों को पकड़ने की कोशिश की तो पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


दरोगा व सिपाहियों  ने जीप के पीछे छिपकर खुद को बचाया। इस बीच पशु तस्कर निकल भागे। फायरिंग की सूचना पर कई और थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई, हालांकि पशुओं को छोड़ कोई और हाथ नहीं लगा। बाद में पुलिस ने मौके से 41 पशु बरामद किए जिसमें गोवंशीय पशु भी थे। सिविल लाइंस प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि पुलिस पर फायरिंग और पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसिया कार्रवाई को बताया गलत

Cow smugglers opened fire on Police, hiding behind jeep they saved their life

मंगलवार को कुरैशी बिरादरी की मीटिंग में सिविल लाइंस पुलिस पर अत्याचार करने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि कमोरा पशु बाजार से 200 पशु खरीदकर कुछ लोग ला रहे थे। इनमें कोई भी पशु गोवंश का नहीं था।

सभी पशु 14 आयु वर्ष से अधिक के थे। कहा कि 14 आयु वर्ष से अधिक के पशुओं का कारोबार करने में सुप्रीम कोर्ट से भी अनुमति है। मीटिंग में मौजूद लोगों ने कहा कि  पुलिस ने दौ सौ पशुओं में सौ पशु मौके पर ही लोगों को बांट दिए। पुलिस की यह कार्रवाई गलत है।

मीटिंग में  हाजी मुकीम कुरैशी, हाजी माजिद , तौफीक, रईस खां, रेहान खां, जमशेद, महबूब आदि मौजूद रहे। इधर, सिविल लाइंस प्रभारी का कहना है कि मीटिंग करने वाले वह लोग हैं, जिन पर मुकदमा दर्ज हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed