फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cow slaughter increases in BJP rule

भाजपा के राज में बढ़ीं गो हत्याएं : स्वरूपानंद सरस्वती  

Mon, 25 Apr 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेेरठ Updated Mon, 25 Apr 2016 04:32 AM IST
सार

  •  भाजपा राम मंदिर को भूली, लेकिन हम संत बनाएंगे
  •  सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही शुरू कराया जाएगा मंदिर निर्माण

विज्ञापन
Cow slaughter increases in BJP rule
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : pti

विस्तार

श्रीमद्भागवत में स्पष्ट है कि सनातन धर्म से ही संसार की रचना हुई है। सनातन धर्म के बाद बौद्ध धर्म आया। इसके बाद मुसलमान, अंग्रेज, ईसाई सभी ने सनातन धर्म के खिलाफ कार्य किया। लेकिन, वह सनातन धर्म को नष्ट करने में सफल नहीं हो सके। अब भी कुछ लोग जो मुस्लिम साईं को भगवान मानकर मंदिर बनवा रहे हैं, उनका भी सीधा काम सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाना है।

विज्ञापन


यह बातें रविवार को राजराजेश्वरी मंदिर में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि साईं और शनि की पूजा नहीं होनी चाहिए और ऐसा होने के कारण सूखे जैसी स्थिति आ रही है।
विज्ञापन


द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा की केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके बाद भी गोहत्या कम होने के बजाय बढ़ी हैं। गायों की नस्लें बिगाड़ी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीफ निर्यात भी भाजपा सरकार में बढ़ा है। केंद्र सरकार कश्मीर का मुद्दा हल करे। वहां अधिक से अधिक पंडित बसाए। जो पंजाबी वहां रहते हैं, उनको नागरिकता दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकराचार्य बोले कि अंग्रेजों के राज में स्कूलों में गीता और रामायण पढ़ाई जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अपराध का बोध होने पर ही अपराध खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीश्री रविशंकर को प्रधानमंत्री भारतीय संस्कृति का प्रचारक बता रहे हैं। अब ऐसे धर्माचारी भी हमारे ऊपर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी मंदिर में जाने से महिलाओं को नहीं रोका जाता, लेकिन अभिमान के चलते कुछ महिलाओं ने इसको मुद्दा बना लिया है। धर्म की अज्ञानता के कारण ही कॉलेजों में कन्हैया जैसे लोग पैदा हो रहे हैं।


सनातन धर्म को बचाने के लिए चारों पीठ जनता को जगाने का काम कर रही हैं। जब तक मुस्लिमों की तरह स्कूल कॉलेजों में श्रीमद्भागवत और रामायण को विषय के रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा, तब तक हमारी युवा पीढ़ी पूर्ण रूप से धर्म का ज्ञान नहीं कर पाएगी। अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर वोट बटोरने वाले भाजपाइयों ने जनता के साथ कुठाराघात किया है। अब वह मंदिर को मुद्दा ही नहीं मानते। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आते ही हम संत ही अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनवाएंगे। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed