{"_id":"600327842a0444593d3d67eb","slug":"covid19-vaccination-suspended-till-january-18-in-maharashtra-due-to-error-in-cowin-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: टीकाकरण रोकने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: टीकाकरण रोकने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सफाई
Sun, 17 Jan 2021 05:01 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 17 Jan 2021 05:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान पर 18 जनवरी तक के लिए रोक लगाने की खबर पर राज्य स्वास्थ्य विभाग का स्पष्टीकरण आया है। विभाग ने कहा कि रविवार 17 जनवरी और 18 जनवरी को वैक्सीनेशन का कोई कार्यक्रम नहीं था। ऐसे में इसे रद्द करने या रोकने का सवाल ही नहीं उठता। कोविड वैक्सीनेशन का काम केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अगले हफ्ते चलेगा।
विज्ञापन
No covid vaccination sessions were planned on Sunday 17th or Monday 18th January. So the question of cancellation does not arise. Covid Vaccination sessions will be organized in the next week as per GOI guidelines: Maharashtra Health Department https://t.co/vIcLFc71dG
— ANI (@ANI) January 16, 2021
विज्ञापन
इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार की रात बताया कि कोविन (CoWIN) एप में तकनीकी समस्या आने की वजह से पूरे राज्य में टीकाकरण का काम रोक दिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ही पूरे देश में महाटीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। पहले दिन 3.15 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रक्षा गया था लेकिन 1.91 लाख लोगों को ही टीका लग पाया।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनिया के इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पहले चरण में केवल स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र में कुल 285 केंद्रों पर टीकाकरण का काम शुरू हुआ था। यहां कुल मिलाकर पहले दिन 28,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन शाम पांच बजे तक 18,323 लोगों को ही टीका लग पाया था। महाराष्ट्र को कोविशील्ड की 9.63 लाख खुराकें और कोवैक्सीन की 20 हजार खुराकें मिली हैं।