फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19,india lockdown, Rail and air service will not be operational right now, GOM reports to PMO

#India lockdown: अभी चालू नहीं होगा रेल और हवाई यातायात, जीओएम ने पीएमओ को दी रिपोर्ट

Mon, 20 Apr 2020 04:39 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Apr 2020 04:39 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के चलते घोषित राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दूसरे चरण की अवधि तीन मई को खत्म होने पर भी देश में रेल और हवाई यातायात सेवा बहाल होने की उम्मीद कम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई में गठित मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने फिलहाल किसी भी प्रकार की यातायात सेवा शुरू नहीं करने की सलाह दी है।
 

विज्ञापन
Covid19,india lockdown, Rail and air service will not be operational right now, GOM reports to PMO
भारतीय रेल और हवाई सेवा - फोटो : social media

विस्तार

जीओएम की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपी रिपोर्ट में कहा गया है कि यातायात चालू करने का फैसला लेने से पहले सरकार को स्वास्थ्य मंत्रालय से सलाह लेनी चाहिए। जीओएम ने यातायात सेवा बहाल करने के मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय से विस्तृत अध्ययन कराकर राय लेने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार ने पहले ही रेलवे और विमानन कंपनियों को तीन मई के बाद टिकटों की बुकिंग नहीं करने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि महानगरों में बड़ी संख्या में फंसे दूसरे राज्यों के प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों की अपने-अपने गृह राज्य में पहुंचने की इच्छा है। ऐसे में यातायात सेवा बहाल करते ही रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों आदि पर भारी भीड़ जमा होने का खतरा है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


दरअसल सरकार की योजना जनजीवन को धीरे-धीरे पटरी पर लाने की है। इसी क्रम में सोमवार से सरकार ने कई मोर्चे पर लोगों को राहत दी है। कई दफ्तरों को खोलने, ऑनलाइन जरूरी सामान मंगाने, कृषि-बागवानी गतिविधियों को शुरू करने, मछली पकड़ने, निर्माण कार्य शुरू करने को कुछ शर्तों के साथ छूट देने की घोषणा की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की घोषणा के बाद एयर इंडिया ने रोकी टिकट बुकिंग

केंद्र सरकार की तरफ से रविवार को यह स्पष्ट करने पर कि फिलहाल लॉकडाउन खत्म होने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं चालू करने को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है। सरकार की तरफ से यह अधिकृत बयान जारी होने के बाद सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने सभी तरह की बुकिंग तत्काल बंद कर दी।

एयर इंडिया ने शनिवार को 4 मई से आगे की चुनिंदा घरेलू उड़ानों और 1 जून के बाद की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों की बुकिंग चालू करने की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की थी। लेकिन शनिवार रात को ही नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सभी एयरलाइंस को सलाह दी थी कि टिकट बुकिंग सरकार की तरफ से कोई निर्णय लिए जाने के बाद ही चालू की जाए। एयर इंडिया ने इसके बाद रविवार को टिकट बुकिंग बंद करने की घोषणा कर दी और अपनी वेबसाइट से भी बुकिंग चालू करने का नोटिफिकेशन हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed