फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid vaccination maharashtra News: No vaccination for 18-44 group without 30 lakh vials, Mumbai Police sends back beneficiaries, vaccination centers are closed

कैसे हारेगा कोरोना: महाराष्ट्र में 18+ को लौटाया, दो दिन टीकाकरण बंद, मेयर ने हाथ जोड़ लगाई गुहार

Sat, 01 May 2021 11:04 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 01 May 2021 11:04 AM IST
सार

महाराष्ट्र में कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण प्रतीकात्मक ही रह गया। कई जिलों में वैक्सीनेशन सेंटर बंद हैं, तो वहीं मुंबई पुलिस ने लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस भेज दिया। राज्य सरकार ने कहा कि हमारे पास वैक्सीन डोज नहीं है। हालत बिगड़ते देख मुंबई की मेयर ने लोगों से हाथ जोड़कर घर में ही रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Covid vaccination maharashtra News:  No vaccination for 18-44 group without 30 lakh vials,  Mumbai Police sends back beneficiaries, vaccination centers are closed
Maharashtra Dy CM Ajit Pawar - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। कई राज्यों में कोरोना के खिलाफ कोविड टीकाकरण का आज से तीसरा चरण शुरू हो गया, जिसके अंतर्गत 18 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। महाराष्ट्र में कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण प्रतीकात्मक ही रह गया। कई जिलों में वैक्सीनेशन सेंटर बंद हैं, तो वहीं मुंबई पुलिस ने लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस भेज दिया। राज्य सरकार ने कहा कि हमारे पास वैक्सीन डोज नहीं है। हालत बिगड़ते देख मुंबई की मेयर ने लोगों से हाथ जोड़कर घर में ही रहने की अपील की है। ऐसी स्थिति को देखने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कोरोना कैसे हारेगा..?

विज्ञापन


महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज से राज्य में प्रतीकात्मक तौर पर टीकाकरण शुरू करने का एलान किया। इसके तहत राज्य के अलग-अलग शहरों में 18 से 44 साल के 3.5 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना था। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि आज 3.5 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना थी, लेकिन हमारे पास कुल तीन लाख वैक्सीन का ही स्टॉक है। उसमें से 20 हजार डोज पुणे में भेजी गईं हैं, जिनसे 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को ही टीका लग सकेगा। पुणे जिले में अगले दो दिन के लिए टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे। 

विज्ञापन

मेयर ने हाथ जोड़ कर की अपील
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने हाथ जोड़कर लोगों से घर में ही रहने की अपील की। उन्होंने कहा, मैं हाथ जोड़कर सभी से निवेदन करती हूं कि डबल लेयर मास्क पहनें। अनावश्यक रूप  से अपने घरों से बाहर न निकले।



पेडनेकर ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन के लिए कोविन एप पर पंजीकरण कराया है, उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा, उसके बाद ही वे लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएं। पंजीकरण करा चुके हैं, लेकिन जब तक आप लोगों को मैसेज नहीं मिलता, तब तक सेंटर पर न जाएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए आने वाले 45 से 60 साल के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक वाले जिन लोगों ने पंजीकरण किया है,  वे भी मैसेज मिलने के बाद ही टीका लगवाने जाएं। 


 

महाराष्ट्र को मिलेगी सिर्फ 18 लाख वैक्सीन

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि सीरम संस्थान ने महाराष्ट्र को मई महीने में लगभग 13 से 15 लाख कोविशिल्ड टीका उपलब्ध कराने के लिए सहमति दी है। जबकि भारत बायोटेक ने करीब 4 लाख 'कोवैक्सिन' टीका उपलब्ध कराने की बात कही है। दोनों कंपनियां मिलाकर लगभग 18 लाख कोरोना का टीका उपलब्ध करा सकती हैं। राज्य को यह टीका उपलब्ध होने के बाद पूरी क्षमता से टीकाकरण शुरू किया जा सकेगा। टोपे ने कहा कि राज्य में 45 साल से अधिक आयु वालों को टीका देने के लिए 4 हजार 200 टीकाकरण केंद्र शुरू किए गए हैं। इसमें सरकारी के अलावा निजी अस्पताल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed