फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid Update: Along with new patients, active cases also decreased

Covid Update: नए संक्रमितों के साथ ही सक्रिय मरीज भी घटे, 36 लोगों की हुई मौत

Tue, 26 Jul 2022 09:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 26 Jul 2022 09:19 AM IST
सार

मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 14,830 नए संक्रमित मिले, वहीं सक्रिय मामलों में 3365 की कमी आई और ये 1,47,512 रह गए। तीन दिन पूर्व ये डेढ़ लाख से ज्यादा हो गए थे। 

विज्ञापन
Covid Update: Along with new patients, active cases also decreased
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,830 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18,159 लोग महामारी से उबर गए, जबकि 36 लोगों ने इसके आग हार मान ली। बीते पांच-छह दिनों में देश में कोरोना मामलों में तेजी से घटबढ़ हुई है। कई राज्यों में मरीज तेजी से बढ़े हैं तो कहीं कम हुए हैं। दैनिक संक्रमण दर में भी बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन

कोरोना मरीजों की संख्या में बीते कुछ दिनों से तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। तीन दिन पूर्व नए मरीजों की संख्या 21 हजार के पार पहुंच गई थी, लेकिन अब कमी आने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 14,830 नए संक्रमित मिले, वहीं सक्रिय मामलों में 3365 की कमी आई और ये 1,47,512 रह गए। तीन दिन पूर्व ये डेढ़ लाख से ज्यादा हो गए थे। 
विज्ञापन


सोमवार को 16,866 संक्रमित मिले थे
सोमवार को देश में 16,866 नए संक्रमित मिले थे, वहीं, देश में 168 दिनों बाद संक्रमण दर सात फीसदी के पार पहुंच गई थी। सक्रिय मामले घटकर 1,50,877 हो गए थे और 41 की मौत हुई थी।रविवार की बात करें तो देश में कोरोना के 20,279 नए मामले सामने आए थे और 36 मरीजों की जान चली गई थी। इस दिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,52,200 हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दैनिक संक्रमण दर 3.48 फीसदी और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.53 फीसदी दर्ज की गई। सक्रिय केस कुल संक्रमणों के 0.34 फीसदी हैं, वहीं स्वस्थ होने वालों की दर 98.47 फीसदी है। मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। अब तक 4,32,46,829 लोग महामारी से उबर गए हैं। 


केरल व बंगाल में सात-सात मौतें
कोरोना के चलते बीते 24 घंटे में देश भर में 36  लोगों की मौत हुई है। केरल और पश्चिम बंगाल में 7-7, महाराष्ट्र में 6, गुजरात में 3, दिल्ली और पंजाब में दो-दो और छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में एक-एक मौत हुई। अब तक कुल 5,26,110 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 1,48,068, केरल में 70,393, कर्नाटक में 40,133, तमिलनाडु में 38,032, दिल्ली में 26,303, उत्तर प्रदेश में 23,560 और पश्चिम बंगाल में 21,327 मौतें हुईं। 

कोरोना मामलों में यूं आई घट-बढ़

  • 26 जुलाई- 14,830 
  • 25 जुलाई- 16,866 
  • 24 जुलाई- 20,279
  • 23 जुलाई- 21,411
  • 22 जुलाई- 21,880 
  • 21 जुलाई- 21,566 
  • 20 जुलाई- 20,557



देश में कोरोना की ताजा स्थिति

  • कुल कोविड मामले: 4,39,20,451
  • सक्रिय मामले: 1,47,512
  • कुल रिकवरी: 43,246,829
  • कुल मृत्यु: 5,26,110
  • कुल वैक्सीनेशन: 2,02,50,57,717
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed