फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid test must for high risk groups in Bengalore apartments corona virus pandemic

कोरोना : बंगलूरू के अपार्टमेंट्स में ज्यादा जोखिम वाले समूह का कोरोना टेस्ट कराना जरूरी

Wed, 07 Oct 2020 11:53 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 07 Oct 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
covid test must for high risk groups in Bengalore apartments corona virus pandemic
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

बंगलूरू में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्रुहट बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों और अपार्टमेंट्स में रहने वाले अत्यंत संवेदनशील समूह को कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए कहा है। प्रशासन का कहना है कि ऐसा करने से कोरोना के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन



बंगलूरू मे ढाई लाख से ज्यादा कोरोना के मामले हैं, जिसमें 54,000 मामले सक्रिय हैं। महानगर पालिका ने कहा कि उद्योगों के कर्मचारी और अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट जरूर होना चाहिए। इसके अलावा जो ज्यादा रिस्क पर है उनका भी कोरोना टेस्ट होना चाहिए।
विज्ञापन


महानगर पालिका की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अपार्टमेंट्स को उन निवासियों की सूची बनाने के लिए कहा गया है जिन्हें पहले से सांस लेने में परेशानी जैसी बीमारी है। कमिश्नर एन मंजूनाथ प्रसाद ने बताया कि बीबीएमपी ने सभी कॉम्पलेक्स को निवासियों की स्क्रीनिंग करने के लिए कहा है लेकिन अपार्टमेंट को विकल्प दिया गया है कि वो उन लोगों का ही टेस्ट कराएं जो ज्यादा जोखिम में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि हमारा लक्ष्य कोरोना वायरस के फैलाव को रोकना है। बीबीएमपी के विशेष कमिश्नर पी राजेंद्र चोलन ने कहा कि सभी जोन पिछले हफ्ते से नए नियमों को लागू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमने हर जोन में पांच मोबाइल टीम को नियुक्त कर दिया है।


रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ की गई हालिया मुलाकात के दौरान, बीबीएमपी ने उनको कहा कि वो बुजुर्ग और एसएपीआई (SAPI) और आईएलआई (ILI) लक्षण वाले लोगों की सूची तैयार करें और इनका टेस्ट कराएं। उन्होंने कहा कि वो अपार्टमेंट्स में सभी लोगों का टेस्ट नहीं कराएंगे क्योंकि ऐसा करने से प्रयोगशालाओं पर भी कार्यभार बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed