{"_id":"609810548ebc3ebd065ac6ad","slug":"covid-positive-man-found-hanging-in-a-hospital-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे: अस्पताल में फंदे से लटका मिला कोरोना संक्रमित का शव, आत्महत्या का अंदेशा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे: अस्पताल में फंदे से लटका मिला कोरोना संक्रमित का शव, आत्महत्या का अंदेशा
Sun, 09 May 2021 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 09 May 2021 11:06 PM IST
सार
पुणे के तालेगांव दाभाडे स्थित एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित 44 साल का एक मरीज रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे के तालेगांव दाभाडे स्थित एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित 44 साल का एक मरीज रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटका मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को एक मई को अस्पताल के आईसीयू सेक्शन में भर्ती कराया गया था और वह उससे जुड़े एक स्टोर रूम में मृत पाया गया।
विज्ञापन
तालेगांव दाभाडे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भास्कर जाधव ने कहा, अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीज को एक टॉयलेट पैन दिया था और वे उसके बिस्तर के चारों ओर पर्दा खींचकर बाहर इंतजार कर रहे थे। वह उठा, स्टोररूम में गया और उसे अंदर से बंद कर लिया। मरीज का जब कुछ देर पता नहीं चला तो कर्मचारियों ने उसकी तलाश की और वह स्टोर रूम में टेलीफोन के तार से एक पाइप से लटका पाया गया।
विज्ञापन
जाधव ने कहा कि हो सकता है कि उसने आत्महत्या कर ली हो, हालांकि घटना में आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि उक्त मरीज ने पिछली रात अपने भाई से लंबी बात की थी।
विज्ञापन