फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID in India: 7,946 new case found, positivity rate 2.98 percent

COVID in India: 7,946 नए संक्रमित मिले, दैनिक संक्रमण दर घटकर 2.99 फीसदी हुई

Thu, 01 Sep 2022 09:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 01 Sep 2022 09:58 AM IST
सार

गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट कोरोना आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 9,828 मरीजों ने कोरोना का मात दे दी। इससे सक्रिय केस घटकर 62,748 हो गई। दैनिक संक्रमण दर घटकर 2.98 फीसदी रह गई है। 

विज्ञापन
COVID in India: 7,946 new case found, positivity rate 2.98 percent
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में निरंतर उतार चढ़ाव आ रहा है। बीत 24 घंटे में 7,946 नए मरीज मिले हैं, वहीं सक्रिय केस और दैनिक संक्रमण दर में गिरावट आई है।  

विज्ञापन


गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट कोरोना आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 9,828 मरीजों ने कोरोना का मात दे दी। इससे सक्रिय केस घटकर 62,748 हो गई। दैनिक संक्रमण दर घटकर 2.98 फीसदी रह गई है। 
विज्ञापन


कुल केस की तुलना सक्रिय केस से करें तो ये मात्र 0.14 फीसदी हैं। कोविड रिकवरी रेट बढ़कर 98.67 फीसदी हो गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों में 1,919 मामलों की गिरावट आई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.57 फीसदी है। जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। महामारी से अब तक 4,38,45,680 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की 212.52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मौतों में कहां कितनी
केरल की पुरानी 12 मौतों को अलग कर दें तो बीते 24 घंटों में 25 मौतें हुई हैं। इनमें से महाराष्ट्र में पांच, गुजरात और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन, दिल्ली, कर्नाटक, मिजोरम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दो-दो और बिहार, ओडिशा, पुडुचेरी और पंजाब के एक-एक व्यक्ति मौत शामिल है। 


37 मौतों के साथ कुल मृतक बढ़कर 5,27,911
देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,36,339 हो गई है। बीते 24 घंटे में 37 मौतें हुई हैं। इनमें केरल द्वारा जोड़ी गईं 12 मौतें शामिल हैं। इस तरह अब कुल कोरोना मृतकों की संख्या 5,27,911 हो गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed