Covid: स्वास्थ्य मंत्री बोले- वसुधैव कुटुंबकम हमारी परंपरा, कोरोना महामारी में 180 देशों को भेजी वैक्सीन
भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 6050 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है।
विस्तार
180 से ज्यादा देशों को भेजी दवाईयां
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'वसुधैव कुटुंबकम भारत की परंपरा रही है और कोरोना महामारी के दौरान हमने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। कोरोना महामारी के दौरान हमने देखा कि पूरी दुनिया में दवाईयों की कमी हुई। ऐसे वक्त में हमारे देश ने 180 से ज्यादा देशों को दवाईयां भेजीं और वैक्सीन भी पहुंचाई। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मैं प्रार्थना करता हूं कि पूरी दुनिया में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे।'
Walk For Health!
On the #WorldHealthDay, Minister Dr @MansukhMandviya led a Walkathon in New Delhi.विज्ञापन विज्ञापन
Take a look at the highlights of the event! pic.twitter.com/Ukr5rx1opd— Office of Dr Mansukh Mandaviya (@OfficeOf_MM) April 7, 2023
फिर बढ़े कोरोना के मामले
बता दें कि भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 6050 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है। हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक वर्चुअल होगी। इस दौरान कोरोना के मामले बढ़ने पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें- Corona Update: जम्मू-कश्मीर में कोरोना से सीजन की पहली मौत, 58 नए मामले मिले, सक्रिय केसों का आंकड़ा 238
गुरुवार को भारत में कोरोना के 5300 मामले सामने आए थे और 13 लोगों की मौत हो गई थी। बीते 195 दिनों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इससे पहले बीते साल सितंबर में 5 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार, आखिरी बार 23 सितंबर 2022 को देश में 5383 मामले दर्ज हुए थे। महाराष्ट्र में नए संक्रमण के मामलों में गुरुवार को 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1086 हो गया है। दिल्ली में कोरोना के 606 नए मामले सामने आए।