फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID 4th wave concerns: K'taka govt makes masks, social distancing mandatory 

कोरोना की चौथी लहर का खतरा: कर्नाटक सरकार की अहम बैठक, जारी किए जाएंगे नए दिशानिर्देश 

Mon, 25 Apr 2022 05:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Amit Mandal Updated Mon, 25 Apr 2022 05:38 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि मास्क अनिवार्य रूप से पहना जाना चाहिए, खासकर उन जगहों पर जहां भीड़ होती है, सामाजिक दूरी को बनाए रखना जरूरी है।

विज्ञापन
COVID 4th wave concerns: K'taka govt makes masks, social distancing mandatory 
कोरोना जांच - फोटो : PTI

विस्तार

देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले चिंता और महामारी की संभावित चौथी लहर के बारे में आशंका बढ़ा रहे हैं। नई आशंकाओं के बीच कर्नाटक सरकार ने सोमवार को फेस मास्क पहनने और सामाजिक दूरी को जरूरी बनाए रखने के लिए दिशानिर्देश जारी करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों और कोविड-19 तकनीकी सलाहकार समिति के साथ एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें संभावित चौथी लहर की चिंताओं के बीच राज्य में स्थिति की समीक्षा की गई और इसमें विशेषज्ञ भी शामिल थे। 

विज्ञापन


जुर्माना लगाने पर कोई फैसला नहीं 
स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि मास्क अनिवार्य रूप से पहना जाना चाहिए, खासकर उन जगहों पर जहां भीड़ होती है, सामाजिक दूरी को बनाए रखना जरूरी है। इस संबंध में आज दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। हमने तुरंत कोई जुर्माना लगाने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि बेंगलुरु में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई है, यहां संक्रमण दर 1.9 प्रतिशत है और यदि जरूरी हो तो उपचार के बारे में दिशानिर्देशों के साथ स्थिति की निगरानी की जाएगी। 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे जहां अधिक मार्गदर्शन और जानकारी साझा की जा सकती है। उसके बाद हम यहां एक और दौर की बैठक करेंगे और जरूरी हो तो आगे के उपाय करेंगे।  
विज्ञापन


यह बताते हुए कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बिना टीकाकरण वाले लोग अस्पताल में अधिक भर्ती हो रहे हैं, मंत्री ने कहा कि तीसरी खुराक लेने वालों की संख्या कम है और अधिक लोगों को इसे लेना होगा। उन्होंने कहा कि 60 साल से ऊपर के लोगों को तीसरी खुराक मुफ्त दी जा रही है। अगली लहर की प्रतीक्षा न करें, बूस्टर खुराक लें और अपनी रक्षा करें। यह देखते हुए कि दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान जैसे देश मामलों में मामले बढ़ रहे हैं, सुधाकर ने कहा कि इन देशों से सीधे राज्य की यात्रा करने वाले यात्रियों की हवाई अड्डों पर विशेष निगरानी की जाएगी और उनके विवरण और फोन नंबर लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed