फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19: The speed of corona virus again scared, patients increased after 102 days

Covid-19 second wave: कोरोना वायरस की रफ्तार ने फिर डराया, कहीं लगा रात्रि कर्फ्यू, तो कहीं धारा 144

Thu, 18 Mar 2021 07:00 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 18 Mar 2021 07:00 AM IST
विज्ञापन
Covid 19: The speed of corona virus again scared, patients increased after 102 days
Corona virus - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार ने एक बार फिर चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है। हालात इस कदर बिगड़ रहे हैं कि इसे लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी की। देश में कोरोना की दूसरी लहर के डर को देखते हुए प्रधानमंत्री ने राज्यों से तेजी से बढ़ते कोरोना के संक्रमण को जल्द थामने की अपील की। इसके बाद कई राज्यों में एहतियाती कदम उठाए जाने का एलान हुआ। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते अहमदाबाद में गुरुवार से जिम, स्पोर्ट्स क्लब, गेमिंग जोन बंद रहेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में 17 मार्च से रात्रि कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है। मध्यप्रदेश के आठ शहरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार बंद रहेंगे। यूपी के गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी 30 अप्रैल तक धारा 144 लागू रहेगी। बता दें कि देश में 102 दिन बाद बुधवार को कोरोना के सबसे अधिक 35,886 केस सामने आए। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र रहा जहां पूरे देश में करीब 64 फीसदी मामले आए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 23 हजार से ज्यादा मरीज 
बुधवार को महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 23,179 मरीज मिले जो कि पिछले छह महीने में सबसे अधिक है। पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,745 नए केस मिले और 15 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 17 सितंबर को 24,619 कोविड-19 पॉजिटिव केस मिले थे। बुधवार को महाराष्ट्र में कोविड से 84 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को 30 फीसदी तक कुल मामलों में इजाफा हुआ। इसके बाद अब यहां कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23,70,507 हो गई है। 1 मार्च से 17 मार्च के बीच राज्य में कोरोना के रोजाना मामलों में चार गुना इजाफा हुआ है। यहां तक कि महाराष्ट्र के कई शहरों में रोजाना आने वाले केस पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुल केस से भी ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर में बुधवार को अकेले 2,698 केस सामने आए जबकि पंजाब में 2,039, गुजरात में 1,122, केरल में 2,098 और कर्नाटक में 1,275 मरीज मिले। नागपुर में पहली बार एक दिन में मुंबई से भी ज्यादा संक्रमण देखने को मिला। मुंबई में बुधवार को 2,377 केस सामने आए थे। मुंबई में कोविड-19 नए केस में मार्च के पहले हफ्ते से तीन गुना इजाफा हुआ है। एक मार्च को 855 केस मिले थे।

17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में जनवरी के बाद सबसे अधिक मरीज 
महाराष्ट्र के अलावा 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में बुधवार को जनवरी के बाद सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। पंजाब में 2,039 ( 23 सितंबर के बाद सबसे अधिक), कर्नाटक में 1,275 (9 दिसंबर के बाद सबसे अधिक), गुजरात में 1,122 (16 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा), तमिलनाडु में 945 (29 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा), छत्तीसगढ़ में 887 ( 9 जनवरी के बाद सर्वाधिक), मध्यप्रदेश में 832 (31 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा), हरियाणा में 555 (20 दिसंबर के बाद सर्वाधिक), दिल्ली में 536 (6 जनवरी के बाद सर्वाधिक), राजस्थान में 313 (13 जनवरी के बाद सर्वाधिक), बंगाल में 303 (24 जनवरी के बाद सर्वाधिक) केस मिले। वहीं, बुधवार को लखनऊ में 54 नए मामले मिले। 15 जनवरी के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 50 के पार पहुंचा है।  


दिल्ली में तीसरी बार सबसे ज्यादा मामले 
कोरोना वायरस को लेकर इस साल दिल्ली में तीसरी बार सबसे ज्यादा मामले एक दिन में सामने आए हैं। छह जनवरी के बाद पहली बार राजधानी में एक दिन में 536 कोरोना मरीज मिले हैं। 1 जनवरी से लेकर अब तक चार बार 500-500 से अधिक मामले मिल चुके हैं। एक जनवरी को 585, छह जनवरी को 654 और नौ जनवरी को 519 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 534 मरीज पिछले एक दिन में सामने आए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed