{"_id":"5e74b4c28ebc3e76951fc61d","slug":"covid-19-scare-social-distancing-for-kerala-s-tipplers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: केरल में शराब की दुकानों के बाहर खूब दिख रहा 'सोशल डिस्टेंसिंग'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: केरल में शराब की दुकानों के बाहर खूब दिख रहा 'सोशल डिस्टेंसिंग'
Fri, 20 Mar 2020 05:49 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 20 Mar 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच भी केरल में शराब प्रेमियों में इसका सेवन कम नहीं हुआ है। लेकिन ये लोग शराब खरीदने के लिए नियमों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। एक निश्चित दूरी बनाकर ही दुकानों से शराब खरीद रहे हैं।
उत्तर केरल के कन्नूर जिले में शराब प्रेमी शराब खरीदने के दौरान एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर आई ये तस्वीर वायरल हो रही है।
इसके अलावा कुछ और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी शराब की दुकान के बाहर एक मीटर की दूरी का निशान बना रहा है।
इसी तरह का नजारा केरल स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन (केएसबीसी) की दूसरी दुकानों पर भी दिख रहा है। बता दें कि केरल सामाजिक तौर पर बेहद जागरूक माना जाता है और यहां अबतक कोरोना वायरस के 25 मामले सामने आ चुके हैं। 31 हजार लोग निगरानी में हैं।
विज्ञापन
हालांकि राज्य सरकार ने सार्वजनिक समारोहों और शिक्षण संस्थाओं को बंद रखा है, लेकिन शराब की दुकानों को बंद करने का अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है। बता दें कि केरल में राजस्व का एक बड़ा हिस्सा शराब बिक्री से ही आता है।
केएसबीसी के प्रबंध निदेशक स्पर्जन कुमार ने कहा कि आमतौर पर शराब की दुकानों में भीड़ है लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर हम निर्देशों का पालन भी कर रहे हैं। हमने स्टाफ को मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए हैं।