फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 recipients may not be able to choose and pick corona virus vaccine pandemic

कोविड-19 वैक्सीन आपको किस कंपनी की लगेगी ये सरकार तय करेगी आप नहीं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए संकेत

Wed, 13 Jan 2021 11:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 13 Jan 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
covid 19 recipients may not be able to choose and pick corona virus vaccine pandemic
आगरा में हुआ कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन - फोटो : अमर उजाला

16 जनवरी से देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। देश में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। हालांकि वैक्सीन प्राप्तकर्ता के पास दोनों वैक्सीन में से किसी एक को चुनने का विकल्प नहीं होगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कई देश ऐसे हैं, जहां एक से ज्यादा वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहां पर भी लाभार्थियों को कोई एक विकल्प चुनने का अधिकार नहीं दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव ने इस बात के संकेत दिए कि भारत में इस प्रणाली को अपनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम एक वॉलियंटरी प्रक्रिया है लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के पास ऐसे किसी विकल्प का होना नियमों के तहत आता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन की पहली डोज देने के बाद दूसरी डोज देने में 28 दिन का समय अंतराल रखा जाएगा। दूसरी खुराक के 14 दिन बाद इसके प्रभाव के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में मैन्यूफैक्चर किया जा रहा है और हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक में कोवैक्सीन बनाई जा रही है। तीन जनवरी को इन दोनों वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई थी। 

वैज्ञानिकों की ओर से ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों वैक्सीन का हजारों लोगों पर परीक्षण किया गया है और दोनों ही वैक्सीन सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र सीरम इंस्टीट्यूट से 110 लाख डोज खरीद रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ने इसकी कीमत सरकार के विशेष अनुरोध के बाद ही 200 रुपये प्रति खुराक रखी है। 


इसके अलावा केंद्र सरकार भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की 55 लाख खुराक खरीद रही है। 38.5 लाख कोवैक्सीन की खुराक की कीमत 295 रुपये प्रति डोज है। इसमें टैक्स की कीमत शामिल नहीं है। जबकि 16.5 लाख कोवैक्सीन को मुफ्त में दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed