{"_id":"5e854d228ebc3e774c035b27","slug":"covid-19-pm-modi-shared-recipe-of-ayush-ministry-to-stay-healthy-and-said-only-drink-hot-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: पीएम मोदी ने साझा किया तंदुरुस्त रहने के लिए आयुष मंत्रालय का नुस्खा, कहा- सिर्फ गर्म पानी पीता हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: पीएम मोदी ने साझा किया तंदुरुस्त रहने के लिए आयुष मंत्रालय का नुस्खा, कहा- सिर्फ गर्म पानी पीता हूं
Thu, 02 Apr 2020 08:02 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तंदुरुस्त रहने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुष मंत्रालय के नुस्खों को ट्विटर पर लोगों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि वह भी इन्हें अपनाएं और अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि स्वस्थ रहने पर ध्यान दें। अंतत: अच्छा स्वास्थ्य ही प्रसन्नता का राज है। उन्होंने लिखा है कि हाल ही में आयुष मंत्रालय ने ऐसे तरीके बताएं हैं जिनका पालन आसानी से किया जा सकता है और जिनसे स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया है कि आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं। ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं। कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं वर्षों से कर रहा हूं, जैसे सालभर सिर्फ गर्म पानी पीना। आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, साथ ही दूसरों के साथ भी साझा करें।
उन्होंने लिखा है कि हम सभी जानते हैं कि इलाज से एहतियात बेहतर है। अभी तक कोविड-19 के लिए कोई दवा नहीं है, इसलिए ऐसे वक्त में हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले एहतियाती उपाय करने चाहिए।
आयुष मंत्रालय ने हमेशा गुनगुना पानी पीने, दिन में कम से कम 30 मिनट तक योगासन प्रणयाम करने, भोजन पकाने में हल्दी, जीरा धनिया लहसून आदि मसालों का प्रयोग करने, हल्दी वाला दूध पीने, तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सोंठ और मुनक्का का काढ़ा पीने की सलाह दी है।