फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID 19 Overall recoveries exceed active cases for the first time in India

कोरोना महामारी के बीच राहत की खबर, सक्रिय मामलों से ज्यादा हुई ठीक होने वालों की संख्या

Wed, 10 Jun 2020 10:43 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 10 Jun 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
COVID 19 Overall recoveries exceed active cases for the first time in India
भारत में कोरोना वारयरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की मार झेल रहे भारत के लिए बुधवार को राहत भरी खबर आई। चार लॉकडाउन के गुजर जाने के बाद पहली बार भारत में कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों की संख्या संक्रमितों से अधिक हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालाय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,991 रोगी ठीक हुए।

विज्ञापन


इसके बाद ठीक हो चुके रोगियों की कुल संख्या 1,35,205 हो गई है, जबकि कुल सक्रिय मामले अब 1,33,632 हैं।  भारत सरकार की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को रिकवरी रेट 48.9% है। देश में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 2,76,583 हो गई है और अब तक 7,745 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


देशभर में पिछले 24 घंटे में 9,985 नए मामले सामने आए हैं और 279 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बुधवार को 3254 नए मामले दर्ज किए गए और 149 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1879 लोग आज ठीक हो गए हैं। इसके अलावा, आईसीएमआर ने अब तक 50 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है। यह आंकड़ा 50,61,332 है। पिछले 24 घंटों में आईसीएमआर ने 1,45,216 नमूनों का परीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय टीमों को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिनियुक्त किया जा रहा है। मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई कोलकाता, दिल्ली और बंगलूरू के छह शहरों में कोरोना के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभागों और नगर स्वास्थ्य अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपनी है। कोविड-19 के लिए किए जा रहे सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा के लिए टीमें अगले एक सप्ताह के भीतर इन शहरों का दौरा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed