फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 medicine patanjali coronil kit latest news in hindi Baba Ramdev claims to have Corona medicine

Coronil : बाबा रामदेव का दावा, पतंजलि ने बनाई कोरोना की दवा, रिकवरी दर 100 फीसदी

Tue, 23 Jun 2020 05:36 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 23 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 medicine patanjali coronil kit latest news in hindi Baba Ramdev claims to have Corona medicine
पतंजलि ने कोरोना की दवा बनाने का किया दावा - फोटो : सोशल मीडिया

पूरा विश्व इस वक्त कोरोना वायरस की वैक्सीन के इंतजार में है। इस बीच मंगलवार को पतंजलि के बाबा रामदेव ने कोरोना की दवा बनाने का दावा किया है। बाबा रामदेव ने हरिद्वार में 'कोरोनिल और स्वसारी' दवा की लॉन्चिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस दवा का हमने दो ट्रायल किया था। पहला- क्लिनिकल कंट्रोल स्टडी, दूसरा- क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल। उन्होंने दावा किया की उनकी दवा का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है।

विज्ञापन


बाबा रामदेव ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दवा या वैक्सीन के इंतजार में है। हमें यह यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि पतंजलि रिसर्च सेंटर और एनआईएमएस के संयुक्त प्रयासों से कोरना की पहली आयुर्वेदिक दवा तैयार की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा रामदेव ने कहा कि दिल्ली से लेकर कई शहरों में हमने क्लिनिकल कंट्रोल स्टडी किया। इसके तहत हमने 280 रोगियों को इसमें शामिल किया। क्लिनिकल स्टडी के रिजल्ट में 100 फीसदी मरीजों की रिकवरी हुई और एक भी मौत नहीं हुई। कोरोना के सभी चरणों को रोक पाने में हम सफल रहे हैं। पतंजलि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि 30 दिनों के लिए कोरोना किट को महज 545 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। 

बाबा रामदेव ने कहा कोरोना की दवाई को बनाने में सिर्फ देसी सामान का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मुलैठी-काढ़ा समेत कई चीजों को डाला गया है। साथ ही गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, श्वासरि का भी इस्तेमाल किया गया। आयुर्वेद से बनी इस दवाई को अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर पर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed