{"_id":"5e93254e8ebc3e76cb3d1f3c","slug":"covid-19-lockdown-teenager-takes-friend-to-apartment-in-suitcase","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दोस्त से मिलने को लगाई अजीब तरकीब, सूटकेस में बंद होकर पहुंचा घर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन में दोस्त से मिलने को लगाई अजीब तरकीब, सूटकेस में बंद होकर पहुंचा घर
Sun, 12 Apr 2020 08:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 12 Apr 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में मंगलूरू से अजीबोगरीब मामला सामने आाया है।
विज्ञापन
हुआ यूं कि घर में एक लड़के का मन नहीं लग रहा था और उसे अपने दोस्त से मिलना था। मगर लॉकडाउन के मद्देनजर वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। ऐसे में उस छात्र ने अपने दोस्त से मिलने की जो तरकीब निकाली वो उसे सुनकर वाकई आप हैरान में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
छात्र ने दोस्त से मिलने के लिए खुद को एक सूटकेस में बंद कर लिया और फिर दूसरा दोस्त आकर उस सूटकेस को अपने अपार्टमेंट में ले गया। वहां उसने जैसे ही अपने दोस्त को सूटकेस से बाहर निकालने की कोशिश की वो पकड़ा गया।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद दोनों छात्रों के माता-पिता को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। हालांकि, इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी।