फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: INSACOG to review genomic data in next week amid rising corona

Covid-19: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच INSACOG करेगा जीनोमिक डेटा की समीक्षा, अगले सप्ताह हो सकती है बैठक

Sat, 11 Jun 2022 01:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Jun 2022 01:34 PM IST
सार

भारत में कोरोना वायरस के नए केसों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 8,329 नए मामले दर्ज हुए हैं। शुक्रवार को जारी हुए आंकड़ों के मुकाबले करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Covid-19: INSACOG to review genomic data in next week amid rising corona
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। नए आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में 40 हजार से ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज हैं। ऐसे में केंद्रीय निकाय जीमोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) भारत के जीनोमिक डेटा की समीक्षा करेगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, भारत में कोरोना के वैरिएंट की निगरानी के लिए अगले सप्ताह बैठक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


देश में लगातार बढ़ते मामलों पर आईसीएमआर के एडीजी सिमरन पांडा ने शुक्रवार को कहा था कि देश चौथी लहर आ रही है, यह कहना ठीक नहीं होगा। हमें अभी भी जिला स्तर पर जानकारी जुटाने और उसकी समीक्षा करने की जरूरत है। कुछ जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों से यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि पूरे देश में हालात बिगड़ रहे हैं। कोरोना का हर वैरिएंट चिंताजनक और खतरनाक नहीं होता।
विज्ञापन


24 घंटे में मिले आठ हजार से ज्यादा मरीज 
भारत में कोरोना वायरस के नए केसों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 8,329 नए मामले दर्ज हुए हैं। यह शुक्रवार के आंकड़ों के मुकाबले करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसी के साथ यह लगातार चौथा दिन है, जब देश में कोरोना के रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। जहां सात जून को देश में रोजाना मिलने वाले मामलों का आंकड़ा पांच हजार के पार था, वहीं अब यह संख्या आठ हजार के ऊपर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय मरीज 40 हजार के पार 
इसी के साथ भारत में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 40,370 पर पहुंच गई है। हालांकि, एक सुकून की बात यह है कि पिछले एक दिन में कोरोना से सिर्फ 10 लोगों की मौत हुई है। यानी संक्रमण दर बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर नहीं बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जिन 10 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से पांच की केरल, दो की दिल्ली और एक-एक मरीज की मौत गुजरात, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed