{"_id":"5fb11ce490898670094869c1","slug":"covid-19-india-reports-under-50k-new-daily-corona-cases-since-8-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: अमेरिका की तुलना में भारत में संक्रमण की रफ्तार थमी, आठ दिन से रोजाना 50 हजार से कम मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID-19: अमेरिका की तुलना में भारत में संक्रमण की रफ्तार थमी, आठ दिन से रोजाना 50 हजार से कम मामले
Sun, 15 Nov 2020 10:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
covid 19 test
- फोटो : iStock
दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस से 54.54 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है। वहीं 13.21 लाख से अधिक लोगों की इससे जान जा चुकी है। अगर देश की बात करें, तो अमेरिका और यूरोपीय देशों की तुलना में यहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है।
विज्ञापन
भारत में लगातार आठवें दिन कोरोना संक्रमण के 50 हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं और मरने वालों की संख्या भी पांच सौ से नीचे बनी हुई है जो कि अमेरिका और यूरोपीय देशों की तुलना में बेहद कम है। वहीं प्रतिदिन नए मामलों से अधिक संख्या में मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी जारी है। इसी का नतीजा है कि मरीजों के उबरने की दर लगातार बढ़ रही है और सक्रिय मामलों की संख्या कम हो रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 41,100 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 42,156 मरीज ठीक हुए हैं और 447 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल कोरोना मरीजों की संख्या 88.14 लाख हो गई है। वहीं कोरोना से अब तक कुल 1,29,635 लोगों की जान भी जा चुकी है। अच्छी खबर ये है कि अब तक कुल 82 लाख 5 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4.79 लाख रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में 42,156 मरीज कोरोना से ठीक हुए। मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर बढ़कर 93.09 फीसदी और मृत्युदर घटकर 1.47 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
संक्रमण के मामलों में गिरावट
भारत में पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 7 दिनों से कोरोना के रोजाना केसों की संख्या 50 हजार से भी नीचे है। कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी पांच लाख के नीचे आ गई है। पिछले पांच हफ्तों में भी कोरोना के रोजाना आंकड़ों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि पिछली बार 7 नवंबर को कोरोना संक्रमण के 50 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।
12 करोड़ से ज्यादा की जांच हुई
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 14 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12.48 लाख रोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।