फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: India reports 2,756 fresh corona cases in the last 24 hours

Covid-19: देश में आज 2756 नए कोरोना मामले, संक्रमण दर 1.15 प्रतिशत पहुंची

Sun, 09 Oct 2022 09:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Oct 2022 09:46 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब देश में 28,593 सक्रिय कोरोना मरीज हैं, जो एक दिन पहले तक 29,251 थे।

विज्ञापन
Covid-19: India reports 2,756 fresh corona cases in the last 24 hours
कोरोना जांच - फोटो : एएनआई

विस्तार

कुछ दिनों की गिरावट के बाद देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2756 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमण दर भी 1.15 प्रतिशत पहुंच गई है। 

विज्ञापन

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब देश में 28,593 सक्रिय कोरोना मरीज हैं, जो एक दिन पहले तक 29,251 थे। बता दें कि 122 दिन बाद ऐसा हुआ था जब सक्रिय मामलों की संख्या 30 हजार के नीचे पहुंची थी।

विज्ञापन

 

अब तक 528799 लोगों की मौत 
कोरोना के कारण आज देश भर में 21 नई मौतें दर्ज की गईं। इसमें केरल में 16 मौते हुईं। इसके बाद कोरोना के कारण अब तक देश में मृतकों का आंकड़ा 528799 पहुंच चुका है। वहीं संक्रमण से सही होने वालों की कुल संख्या 44054621 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि रिकवरी दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना के आंकड़े 
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गई थी। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख हो गई, वहीं  29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार हो गया। इसके बाद बीते साल चार मई को दो करोड़, 23 जून को तीन करोड़ और इसी साल 25 जनवरी को चार करोड़ का आंकड़ा पार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed