फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 death rate falls to 2 72 percent in India Said Ministry of Health

भारत में कोविड-19 मृत्यु दर गिरकर 2.72 प्रतिशत हुई, स्वस्थ होने की दर में भी सुधार : स्वास्थ्य मंत्रालय

Fri, 10 Jul 2020 06:22 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Jul 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 death rate falls to 2 72 percent in India Said Ministry of Health
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर एक महीने पहले 2.82 थी जो अब गिरकर 2.72 प्रतिशत हो गई है, जो कई अन्य देशों के मुकाबले कम है। उसने कहा कि 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम है। मंत्रालय ने कहा कि साथ ही स्वस्थ होने की दर में वृद्धि हुई है और शुक्रवार तक 62.42 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए। 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रही।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 2.72 प्रतिशत रह गई। यह दुनिया में कई देशों की मृत्यु दर से कम है। देश में कोविड-19 प्रबंधन का ध्यान मृत्यु दर कम रखने पर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और दिशा निर्देशों से राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों ने बुजुर्ग लोगों और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों की पहचान करने जैसे कई कदम उठाए और उन्हें विशेष देखभाल मुहैया कराई।

विज्ञापन


उसने कहा कि जिन 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम रही उनमें केरल (0.41), झारखंड (0.71), बिहार (0.82), तेलंगाना (1.07), तमिलनाडु (1.39), हरियाणा (1.48), राजस्थान (2.18), पंजाब (2.56) और उत्तर प्रदेश (2.66) शामिल हैं। मणिपुर, नगालैंड, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप, सिक्किम में मृत्यु दर शून्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रही। इनमें पश्चिम बंगाल (64.94), उत्तर प्रदेश (65.28), ओडिशा (66.13), झारखंड (68.02), पंजाब (69.26), बिहार (70.40), गुजरात (70.72), मध्य प्रदेश (74.85), हरियाणा (79.91), राजस्थान (75.65) और दिल्ली (76.81) शामिल हैं। शुक्रवार को भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 26,506 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,93,802 पर पहुंच गई, जबकि 24 घंटों में 475 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21,604 पर पहुंच गई।

लगातार हो रहा है सुधार

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे के दौरान 19,138 मरीज स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही शुक्रवार तक कुल 4,95,515 मरीज इस संक्रामक बीमारी से उबर गए। उसने कहा कि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वस्थ होने वाले लोगों की दर आज 62.42 प्रतिशत है। देश में अब भी 2,76,682 लोग संक्रमित हैं और सभी चिकित्सीय निगरानी में हैं।



मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने की दर में सुधार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर केंद्र द्वारा उठाए सक्रिय कदमों का नतीजा है। उन्होंने बताया कि तेजी से जांच करने से मरीजों का जल्दी पता चलने, हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर पर पृथक-वास में रखने, गंभीर मामलों से प्रभावी तौर से निपटने में की वजह से सुधार हुआ है। देश में शुक्रवार तक 1,218 कोविड अस्पताल हैं, 2,705 कोविड स्वास्थ्य केंद्र हैं और 10,301 कोविड देखभाल केंद्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed