फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 Coronavirus Cases Today Live News Updates : Europe is still in the throes of Covid third wave new corona patients doubled in a month in India

Covid-19: यूरोप में तीसरी लहर, भारत में एक माह में दोगुने हुए नए मरीज, यहां जानें कोरोना से जुड़ी हर अपडेट

Tue, 16 Mar 2021 09:19 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 16 Mar 2021 09:19 AM IST
सार

  • यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस की तीसरी लहर शुरू 
  • देश में कोरोना पर काबू पाने को कई राज्यों में पाबंदियां बढ़ाईं
  • महाराष्ट्र में रेस्तरां-दफ्तर आधी क्षमता के साथ खुलेंगे
  • पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों से कोरोना पर बात करेंगे
  • अहमदाबाद में बाकी 3 टी-20 बिना दर्शक खेले जाएंगे

विज्ञापन
Covid-19 Coronavirus Cases Today Live News Updates : Europe is still in the throes of Covid third wave new corona patients doubled in a month in India
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया भर में पिछले एक साल से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। महामारी की सबसे अधिक मार यूरोपीय देशों ने झेली है। कोरोना वायरस के एक साल होने के बाद यूरोप में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। एक बार फिर कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के चलते यूरोप में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। वहीं भारत में कोरोना नियंत्रण में आने के बाद एक फिर बेकाबू हो गया है। देश में एक माह में नए मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बन रही है। यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी हर अपडेट...

विज्ञापन


यूरोपीय देशों में एक बार फिर पाबंदियां बढ़ीं

यूरोपीय देश इटली, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड और बेल्जियम सहित यूरोप में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़े हैं। इन देशों में इस समय इंफेक्शन रेट उच्चतम स्तर पर है। यूरोप में पिछले सप्ताह आठ लाख नए मामले आए हैं। यह पिछले सप्ताह के मुकाबले 5.8 फीसदी ज्यादा है। इसके लिए कोरोना के नए वेरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। संक्रमण के मामले बढ़ते देख ज्यादातर देशों ने लॉकडाउन और प्रतिबंधों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर से बचना है, तो फिर से लॉकडाउन लगाना होगा।
विज्ञापन


फ्रांस: हर 12वें मिनट आईसीयू में भर्ती हो रहा एक मरीज
फ्रांस में दिसंबर, 2020 में तेजी से कोरोना केस घटे थे, लेकिन जनवरी के बाद इसमें बेतहाशा वृद्धि हुई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि राजधानी पेरिस में आईसीयू लगभग फुल हो गए हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा कि दिन और रात में हर 12वें मिनट पेरिस में एक कोरोना मरीज आईसीयू में भर्ती हो रहा है। फ्रांस के कई इलाकों में लॉकडाउन व प्रतिबंध जारी हैं। अब डॉक्टर नेशनल लॉकडाउन लगाने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इटली में फिर लॉकडाउन, पीएम बोलीं, पिछले बसंत की दुखद यादें ताजा 

इटली में सोमवार से लगभग पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। सिर्फ जरूरी कामों के लिए घरों से बाहर निकलने की छूट है। पिछले सप्ताह इटली में रोजाना 25 हजार से ज्यादा केस मिल रहे थे। प्रधानमंत्री मारियो ड्रागी ने बढ़ते मामलों पर कहा कि पिछले बसंत में क्या हुआ था इसकी यादें अभी ताजा है। दोबारा उसे होने से रोकने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे।

यूरोप में टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी 
यूरोप में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी है। यूरोप वैक्सीन की कुल 4.85 लाख डोज लगा कर अमेरिका, ब्रिटेन और चीन की तुलना में पीछे है। वहीं, दुनिया में कुल मरीजों की संख्या 12 करोड़ पार कर गई है। अभी यह आंकड़ा 12.07 करोड़ है।

भारत में पिछले साल जैसे हालात : कहीं नाइट कर्फ्यू, तो कहीं लॉकडाउन 

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने 31 मार्च तक होटल, रेस्त्रां, सिनेमा हॉल और दफ्तरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने के आदेश दिए हैं। साथ ही शादी में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। नागपुर में भी सोमवार से 21 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लग गया है। वहीं कई जिलों में नाइट कर्फ्यू जारी है।

पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काेरोना के बढ़ते मामलों पर बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल चर्चा करेंगे।

टी-20 : बिना दर्शकों के खेले जाएंगे  
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते अहमदाबाद में भारत-इंग्लैंड के शेष तीन टी-20 मैच अब बिना दर्शकों के खेले जाएंगे।

पंजाब में परीक्षाएं स्थगित 
पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित कर दी है। नई डेटशीट के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होगी। जबकि, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं चार मई से आयोजित होंगी।

मध्यप्रदेश : महाराष्ट्र से सटे जिलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश 
 मध्यप्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से लगे सीमावर्ती जिलों के प्रशासन को सलाह दी है कि वह पड़ोसी राज्य से आने वाले यात्रियों की पहचान कर उन्हें एहतियात के तौर पर एक सप्ताह के लिए पृथकवास में रखे। मालूम हो कि मध्यप्रदेश के आठ जिलों छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, सिवनी, खंडवा, बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर जिले की सीमाएं महाराष्ट्र से लगी हैं। आदेश में यह भी कहा किया है कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए। साथ ही दुकानों पर सामाजिक दूरी और लोगों व कर्मचारियों के लिये मास्क अनिवार्य रूप से पहनने की भी निर्देश दिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed