{"_id":"5e8f3aec8ebc3e78a90331d8","slug":"covid-19-bulletin-9-april-2020-all-updates-and-big-5-news-of-the-days-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 Bulletin: ओडिशा में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने समेत कोरोना पर दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19 Bulletin: ओडिशा में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने समेत कोरोना पर दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Thu, 09 Apr 2020 08:40 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:40 PM IST
सार
देश में कोरोना वायरस का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देशभर में 5865 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 478 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही इस खतरनाक वायरस से अब तक 169 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी नौ अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। साथ ही राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू नहीं करने का अनुरोध किया है।
पढ़ें पूरी खबर
देश के 400 जिलों में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं
देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन इसी बीच, एक अच्छी खबर आई है कि देश में 400 जिले ऐसे है, जहां कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है। अगर सख्ती बरकरार रही तो ये भी एक बड़ी कामयाबी होगी।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
केंद्र सरकार राज्यों को कोरोना से निपटने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये देगी
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को कोविड 19 इमरजेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम पैकेज के तहत ये राशि जारी करेगी।
पढ़ें पूरी खबर
सऊदी अरब के शाही परिवार में 150 लोग संक्रमित
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं, सऊदी अरब का शाही परिवार भी इसकी चपेट में आ गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाही परिवार के 150 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके बाद किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आइसोलेशन में चले गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
केरल कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल करेगा
केरल देश का पहला ऐसा राज्य बनने वाला है जो कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का क्लीनिकल ट्रायल करने जा रहा है। इस थेरेपी में ठीक हो चुके मरीजों के रक्त की एंटीबॉडीज का इस्तेमाल किया जाता है।