फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus In India: No COVID-19 cases in 400 districts, says NITI Aayog Rajiv Kumar

अच्छी खबर: देश के 400 जिले कोरोना वायरस से अछूते, अभी तक एक भी मामला नहीं आया सामने

Thu, 09 Apr 2020 07:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Apr 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In India: No COVID-19 cases in 400 districts, says NITI Aayog Rajiv Kumar
coronavirus - फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5865 हो गई है। वही इस खतरनाक वायरस से अब तक 169 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इसी बीच, एक अच्छी खबर आई है कि देश में 400 जिले ऐसे है, जहां कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है। अगर सख्ती बरकरार रही तो ये भी एक बड़ी कामयाबी होगी। 
विज्ञापन


नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि हम लॉकडाउन को खत्म करने को लेकर सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं। कुछ राज्यों ने लॉकडाउन को बढ़ाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में अभी 400 ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। ज्यादातर मामले क्ल्स्टर के रूप में सामने आ रहे हैं। देश में अब तक सामने आए कुल मामलों के 80 फीसदी सिर्फ 62 जिलों से आए हैं। इन जिलों में लॉकडाउन करके वायरस के फैलाव को रोका जा रहा है। कुमार ने कहा कि बहुत हद तक यह संभव है कि इन जिलों में लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि अगर लोग लॉकडाउन का सही प्रकार से पालन करेंगे तो भविष्य में इन 400 जिलों में भी कोई मामला सामने नहीं आएगा। जिन जगहों को हॉटस्पॉट्स के तौर पर चिन्हित किया गया है, वहां बड़े पैमाने पर जांच और घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। 

वहीं, देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, राजस्थान में 47, पंजाब में आठ, बिहार में 12, कर्नाटक में 10, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह, ओडिशा में दो और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं। झारखंड में कोरोना से आज पहली मौत हुई। 


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 591 नए मामले आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5865 हो गई है। जिसमें 5218 सक्रिय हैं, 478 लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 169 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed