{"_id":"5e8ecb248ebc3e767813ff72","slug":"odisha-cm-naveen-patnaik-has-requested-the-centre-not-to-start-train-and-air-services-till-april-30th","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown in Odisha: ओडिशा ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, केंद्र से की अपील- रेल और हवाई सेवा बंद रखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lockdown in Odisha: ओडिशा ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, केंद्र से की अपील- रेल और हवाई सेवा बंद रखें
Thu, 09 Apr 2020 01:00 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायाक ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू नहीं करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में लगे 21 दिनों के लॉकडाउन के खत्म होने से पहले ही ओडिशा सरकार ने इस लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया। सीएम नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 17 जून तक राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा को शुरू नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
ओडिशा सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब केंद्र सरकार भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि शनिवार को सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन को लेकर अंतिम फैसला ले सकते हैं।Odisha CM Naveen Patnaik has requested the Centre not to start train and air services till April 30th; Educational institutions in the state to remain closed till June 17th. https://t.co/z5R4a8Cyap
— ANI (@ANI) April 9, 2020
24 घंटे में कोरोना के 540 नए मामले
देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, पंजाब में आठ, बिहार में 12, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं।
वहीं, झारखंड में कोरोना से आज पहली मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 540 नए मामले आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5734 हो गई है।