फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Invades Saudi arab royal family report says 150 infected

सऊदी अरब: शाही परिवार तक पहुंचा कोरोना वायरस, 150 लोगों में संक्रमण!

Thu, 09 Apr 2020 07:34 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Thu, 09 Apr 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Invades Saudi arab royal family report says 150 infected
दुनिया में कोरोना का कहर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। चाहे आम हो या खास, इस वायरस से कोई नहीं बच पा रहा है। खबर है कि सऊदी अरब का शाही परिवार भी इसकी चपेट में आ गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाही परिवार के 150 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके बाद किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आइसोलेशन में चले गए हैं।

विज्ञापन

    
रिपोर्ट के मुताबिक, किंग फैसल स्पेशलिस्ट अस्पताल के डॉक्टर शाही परिवार के इलाज में लगे हुए हैं। अस्पताल 500 अतिरिक्त बेड तैयार कर रहा है क्योंकि वहां कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल ने बताया कि पूरे देश से आने वाले वीआईपी मरीजों के लिए व्यवस्था तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल ने डॉक्टरों को हाई अलर्ट का मैसेज भेजा था। इसमें कहा गया था कि अस्पताल से सभी मरीजों को हटा दिया जाएगा और सिर्फ आपात केस को ही देखा जाएगा जो शाही परिवार से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट की मानें तो रियाद के इस बडे़ और खास अस्पताल में किसी संक्रमित स्टाफ को नहीं रहने दिया जाएगा ताकि कमरे शाही सदस्यों के लिए सुरक्षित रखे जा सकें। उधर, 84 साल के शाह सलमान जेद्दा के नजदीक आइसोलेशन में चले गए हैं, जबकि क्राउन प्रिंस सलमान लाल सागर तट के दूरवर्ती इलाके में रह रहे हैं।


बता दें कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में इस कदर तहलका मचाया है कि अब तक 88 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। अरब देशों में भी इसके लगातार मामले देखने में आ रहे हैं। इन देशों से लौटे कई भारतीयों में भी संक्रमण पाया गया था जिससे देश में हालात और बिगड़े। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed