फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 8 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: मजदूरों के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, सीबीएसई की परीक्षा को लेकर नई तारीखों का एलान, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Fri, 08 May 2020 10:51 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 08 May 2020 10:51 PM IST
सार

शुक्रवार की सुबह सूरज जब अपनी किरणें जमीन पर फैलाने की कोशिश में जुटा था, ठीक उसी वक्त एक दर्दनाक हादसे की खबर पूरे देश में फैल गई। जिसके बारे में सुनकर लोग सिहर उठे। औरंगाबाद में थककर पटरी पर सोए मजदूरों के उपर से मालगाड़ी गुजर गई। कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन ने मजदूरों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया है। दूसरी ओर कोविड-19 को लेकर रोज नई रिसर्च रिपोर्ट सामने आ रही है। विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए वंदे भारत मिशन दूसरा चरण 15 मई से शुरू होगा। सीबीएसई की बची हुई परीक्षा को लेकर नई सूचानाएं जारी हुई हैं। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 8 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

थककर पटरियों पर ही सो गए थे मजदूर, नहीं देख पाए सुबह का सूरज

विज्ञापन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। ट्रेन सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

बेरहम कोरोना... नहीं देखता उम्र, बच्चों पर भी कर रहा हमला

अभी यह रिसर्च तो की जा रही है कि कोरोना वायरस बच्चों को किस हद तक प्रभावित करता है, लेकिन मेरठ में एक साथ आठ बच्चियां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। इनकी उम्र महज तीन से आठ साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

वंदे भारत मिशन : 15 मई से शुरू होगा दूसरा चरण, अभियान का होगा विस्तार

विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को अपने देश वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 15 मई से शुरू होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस चरण में अभियान का विस्तार किया जाएगा और मध्य एशिया के साथ विभिन्न यूरोपीय देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर

ग्रीन व ऑरेंज जोन के फिर से रेड में बदलने से बढ़ी चिंता

तीन दिन में एक दर्जन से अधिक ग्रीन व ऑरेंज जोन फिर से रेड जोन में बदले हैंं। इससे चिंता बढ़ गई है। उम्मीद है कि मई के तीसरे हफ्ते में उल्टा चक्र शुरू होगा। अप्रैल मध्य के बाद संक्रमण में कमी से सरकार उत्साहित थी। उम्मीद थी कि मई के दूसरे हफ्ते से कमी शुरू होगी, पर 3-4 दिन से उच्चतम स्तर पर है। मुख्य चिंता दिल्ली, मुंबई व अहमदाबाद में तेज रफ्तार है।
पढ़ें पूरी खबर

सीबीएसई की बची हुई दसवीं-बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं जुलाई में होंगी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीबीएसई की बची हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच होंगी। गौरतलब है कि सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को लंबे वक्त से इंतजार था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed